डीपीएल-4.0 का आगाज 1 अक्टूबर से, क्रिकेट के संग चलेगा जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता अभियान – my uttarakhand news

 
 
देहरादून। डिपार्टमेंट क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड (DCDCU) ने प्रेस क्लब देहरादून में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डीपीएल-04 की घोषणा की। प्रतियोगिता की शुरुआत 01 अक्टूबर को वीआईपी व मीडिया खिलाड़ियों के बीच होने वाले मैत्री मैच से होगी। इस बार टूर्नामेंट का मुख्य थीम जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण रहेगा।
 
अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि इस वर्ष केवल 08 टीमों को प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा, जिनका चयन फर्स्ट कम-फर्स्ट टेक के आधार पर किया जाएगा। टूर्नामेंट के दौरान कुल 33 मैच खेले जाएंगे।
 
पर्यावरण संरक्षण की विशेष पहल
इस बार हर मैच में मैन ऑफ द मैच और फाइटर ऑफ द मैच के साथ ही एक विशेष प्रावधान भी रखा गया है। जो खिलाड़ी कम से कम 10 रन और 2 विकेट हासिल करेगा, उसकी ओर से एक वृक्ष प्रायोजित किया जाएगा। खिलाड़ी स्वयं वृक्षारोपण करेगा और उसकी Geo-tagged Photo DCDCU की वेबसाइट व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जाएगी। आयोजन के समापन के बाद समिति भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगी।
 
प्रतियोगिता में भागीदारी की पात्रता
प्रतियोगिता में सरकारी विभागों, निगमों, शिक्षकों, केन्द्रीय कार्मिकों, राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्मचारी, पूर्व सैनिक और 5 वर्ष से अधिक सेवा दे चुके संविदा कार्मिक हिस्सा ले सकेंगे। वहीं निजी संस्थानों और अशासकीय विद्यालयों के कर्मचारी-शिक्षक शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा 40 वर्ष से कम आयु के उत्तराखण्ड पुलिस खिलाड़ी तथा स्टेट टीम (2024) के खिलाड़ी भी इसमें शामिल नहीं होंगे।
 
मुख्य तिथियां
 
22 से 25 अगस्त: फ्रेंचाइजियों द्वारा टीम चयन
 
27 अगस्त से 05 सितम्बर: खिलाड़ियों का ऑनलाइन पंजीकरण
 
14 सितम्बर: खिलाड़ियों की नीलामी (देहरादून)
 
01 अक्टूबर: वीआईपी व मीडिया खिलाड़ियों के बीच मैत्री मैच
 
02 से 24 अक्टूबर: डीपीएल-04 का मुख्य आयोजन
 
 
प्रत्येक टीम में 20 खिलाड़ियों का स्क्वॉड होगा और पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। नीलामी के बाद खिलाड़ियों की स्वैपिंग की अनुमति नहीं होगी।
 
खेल के साथ समाजसेवा का संदेश
अध्यक्ष राकेश जोशी ने बताया कि DCDCU एक गैर-लाभकारी संगठन है, जो फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे सामाजिक संदेशों को खेल के माध्यम से समाज तक पहुंचा रहा है।
 
प्रेसवार्ता में वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानु रावत, उपाध्यक्ष विकास रावत, सचिव सतेन्द्र सिंह रावत, संयुक्त सचिव प्रवेश सेमवाल, सीईओ लोकेश नौटियाल, चयनकर्ता अरुण राणा, ऑडिटर हिमांशु सिंह और मीडिया प्रभारी अरविन्द विष्ट उपस्थित रहे।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

6 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

48 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

2 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago