उत्तराखंडजीवन शैली
Share1
देहरादून, कार्यालय संवाददाता। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों ने दिल की बीमारी से जूझ रही गर्भवती की जटिल सर्जरी कर उनकी एवं उनके शिशु की जान बचाई। कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय ने बताया कि पौड़ी के कल्जीखाल विकासखंड के भ्यूली गांव की 27 वर्षीय शालिनी जुगरान के दिल के एक वाल्व में सिकुड़न थी। गर्भवती महिला के दिल के वाल्व की सिकुड़न का ऑपरेशन बैलून मित्रल वाल्वोटॉमी से किया। यह एक जटिल ऑपरेशन था। बताया कि दिल में वाल्व की सिकुड़न ठीक करने के लिए ऑपरेशन काफी जटिल था। ऑपरेशन के लिए उन्होंने प्रसव समय का चयन किया ताकि गर्भस्थ शिशु को कोई खतरा न हो। एनेथिसिया टीम में डॉ. सतेंद्र कौर, डॉ. वी हेमंत और ओटी टेक्नीशियन ज्योति दोसाद का सहयोग रहा। प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डीएमएस डॉ. धनंजय डोभाल ने सराहना की। वहीं परिजन दीपक जुगरान ने अभार जताया।
Share1
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…