बलूनी की जीत के लिए खूब मेहनत कर रहे डा. धन सिंह रावत
गढ़वाल सीट बनी हॉट, प्रतिष्ठा का सवाल
देहरादून। गढ़वाल लोकसभा सीट पर इस बार कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं। इस सीट पर भाजपा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी को मैदान में उतारा है और उनका सामना कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल से है। इस कारण यह सीट प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनीहुई है। इस सीट को भाजपा की झोली में डालने के लिए डा. धन सिंह रावत रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सही माaयने में वह उम्मीदवार अनिल बलूनी के सारथी बने हुए हैं। चुनाव प्रचार से लेकर चुनाव प्रबंधन तक की जिम्मेदारी डा. धन सिंह रावत बखूबी संभाल रहे हैं।
गणेश गोदियाल का गृह क्षेत्र भी डा. धन सिंह रावत का विधानसभा क्षेत्र है। इसके अलावा वह चमोली जिले के भी प्रभारी मंत्री हैं। ऐसे में उनके पास पौड़ी श्रीनगर के साथ ही चमोली जिले की दोहरी चुनौती है। उनका भरसक प्रयास है कि भाजपा इन दोनों जगहों से अधिक से अधिक मार्जन से विजयी हो। इसके लिए वह अथक मेहनत कर रहे हैं। वह एक दिन में कई जगहों पर सभा कर रहे हैं और गांव-गांव घूमकर भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के निर्देश, 6,464 आवासों का निर्माण कार्य…
किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…
नैनीताल: जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…