चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ. पवित्रा टम्टा (पम्मी नवल) को अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’ के लिए नामित किया गया है। उन्हें शिक्षक सम्मेलन एवं विचार-प्रस्तुतीकरण तथा शिक्षक दिवस समापन महोत्सव में प्रतिभाग के लिए आमंत्रित किया गया है।अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से 8 सितंबर 2026 को जारी पत्र के अनुसार यह भव्य समारोह 20 सितंबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होगा। समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 51 विशिष्ट शिक्षकों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। पत्र में बताया गया है कि समारोह में 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की मौजूदगी रहेगी। शिक्षा, सामाजिक समरसता, विविधता, लोक-सांस्कृतिक मूल्यों, विश्व शांति एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।डॉ. पवित्रा टम्टा का नाम मंच की ओर से जारी प्रतिभा मनोनयन-पत्र में चमोली उत्तराखंड से शामिल किया गया है। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों, समर्पण, निष्ठा, सेवाभाव एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए इस समारोह में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली के दि इंडियन सोसायटी ऑफ इंटरनेशनल लॉ, भगवान दास रोड स्थित सभागार में होगा। कार्यक्रम का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली के पावन अवसर पर देहरादून के तिलक रोड स्थित…
देहरादून। फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए एक महिला को चार कंपनियों के निदेशक…
देहरादून। दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैयादूज के त्योहारों के मद्देनजर देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था…
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर वर्ष 2003 में दुष्कर्म करने…
Shah launches sharp attack on Congress, hails Dhami government’s performance By Arun Pratap SinghGarhwal Post…
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद…