देहरादून, शिक्षाविद व स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ प्रो. तबस्सुम नकवी को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की कुलपति नियुक्त किया गया है। डॉ तबस्सुम नकवी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नई कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। प्रो. नकवी ने आईआईटी दिल्ली से सिविल एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में पीएचडी हासिल की है। उनका शिक्षा और शैक्षणिक प्रशासन में 40 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रेडिटेशन (एनबीए) और ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) की निदेशक रह चुकी है। इसके साथ ही उन्हें नैक, आईक्यूएसी और परिणाम आधारित शिक्षा प्रणाली का भी व्यापक अनुभव है। डॉ. तबस्सुम नकवी ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में कई दशकों तक सिविल इंजीनियर की प्रोफेसर के रूप में सेवा की है। उनके मार्गदर्शन में कई शोधार्थियों ने पीएचडी हासिल की है। डॉ नकवी के 27 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने 31 शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा की धाक जमाई है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…