ड्राफ्ट पूरा, अब मैदान की बारी; 21 सितंबर से सजेगा यूपीएल-2026 का क्रिकेटी संग्राम –

देहरादून,। उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के तीसरे संस्करण को लेकर रोमांच बढ़ गया है। प्लेयर्स ड्राफ्ट पूरा होने के साथ ही यूपीएल-2026 की सभी पुरुष और महिला टीमों के स्क्वाड अंतिम रूप ले चुके हैं। अब राज्य के क्रिकेट सितारे और उभरती प्रतिभाएं मैदान पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। टूर्नामेंट का आयोजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर 2026 तक रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तत्वावधान में होने वाली इस टी-20 लीग में पुरुष वर्ग में सात टीमें खिताब के लिए जोर लगाएंगी। इनमें पिथौरागढ़ हरिकेन्स, यूएसएन इंडियंस, नैनीताल टाइगर्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स और देहरादून वॉरियर्स शामिल हैं। सभी टीमों ने अनुभवी सीनियर खिलाड़ियों के साथ अंडर-23, अंडर-19 और अनकैप्ड क्रिकेटरों को शामिल कर संतुलित स्क्वाड तैयार किए हैं।आइकन खिलाड़ियों पर रहेगी नजरयूपीएल-2026 में उत्तराखंड क्रिकेट के कई प्रमुख नाम अपनी-अपनी टीमों की कमान संभालते नजर आएंगे। ऋषिकेश रिवर किंग्स ने तेज गेंदबाज आकाश मधवाल, यूएसएन इंडियंस ने सुचित जे, नैनीताल टाइगर्स ने अवनीश सुधा, हरिद्वार एल्मास ने युवराज चौधरी, टिहरी टाइटन्स ने तेजस्वी जायसवाल, देहरादून वॉरियर्स ने कुणाल चंदेला और पिथौरागढ़ हरिकेन्स ने मयंक मिश्रा को आइकन प्लेयर के रूप में चुना है।ड्राफ्ट में टीमों ने अनुभव और युवा जोश का ऐसा संयोजन तैयार किया है, जिससे पूरे टूर्नामेंट में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलने की उम्मीद है।सात टीमों में तैयार हुई मजबूत चुनौतीपिथौरागढ़ हरिकेन्स ने आइकन प्लेयर मयंक मिश्रा के साथ आंजनेय सूर्यवंशी, प्रियांशु बरसवाल, सत्यम बालियान और वैभव भट्ट जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। इसके साथ ही युवा और अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है।यूएसएन इंडियंस ने सुचित जे को आइकन प्लेयर बनाया है। टीम में आदित्य सेठी, हर्ष राणा, पीयूष जोशी और रोहित डांगवाल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा क्रिकेटरों को जगह मिली है।नैनीताल टाइगर्स का दारोमदार अवनीश सुधा पर रहेगा। टीम में आरव महाजन, मुकेश गुप्ता और राहुल राज जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। अंडर-23, अंडर-19 और अनकैप्ड खिलाड़ियों से टीम को अतिरिक्त गहराई मिली है।ऋषिकेश रिवर किंग्स ने आकाश मधवाल के अनुभव के साथ अखिल सिंह रावत, आशीष चौधरी, दीक्षांशु नेगी और प्रशांत चौहान जैसे खिलाड़ियों को जोड़ा है। गेंदबाजी विभाग में मधवाल की मौजूदगी टीम के लिए अहम रहेगी।हरिद्वार एल्मास ने युवराज चौधरी को आइकन प्लेयर के रूप में शामिल किया है। जनमेजय जोशी, सौरभ रावत, सौरव चौहान और शाश्वत डांगवाल जैसे खिलाड़ियों के साथ टीम ने युवा प्रतिभाओं पर भी भरोसा जताया है।टिहरी टाइटन्स में तेजस्वी जायसवाल आइकन प्लेयर की भूमिका में होंगे। आर्यन शर्मा, निखिल हर्ष, रविंदर नेगी और विजय शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ युवा क्रिकेटरों को भी टीम में स्थान दिया गया है।देहरादून वॉरियर्स ने कुणाल चंदेला को आइकन प्लेयर बनाया है। आदित्य रावत, देवेंद्र बोरा और नीरज रठौर जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ संस्कार रावत समेत कई युवा एवं अनकैप्ड खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंचप्लेयर्स ड्राफ्ट ने यूपीएल के उस उद्देश्य को भी सामने रखा है, जिसमें उत्तराखंड की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े मंच पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना प्रमुख है। सभी सात पुरुष टीमों में अंडर-19, अंडर-23 और अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को अनुभवी क्रिकेटरों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और प्रतिस्पर्धी टी-20 क्रिकेट का अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा।महिला वर्ग में भी चार टीमें तैयारयूपीएल-2026 में महिला प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। महिला वर्ग में मसूरी क्वींस, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और देहरादून वॉरियर्स की टीमें मैदान में उतरेंगी। चारों टीमों ने प्लेयर्स ड्राफ्ट के बाद अपने स्क्वाड पूरे कर लिए हैं।महिला वर्ग में पिथौरागढ़ हरिकेन्स की आइकन प्लेयर राघवी बिष्ट, देहरादून वॉरियर्स की स्वेता वर्मा, मसूरी क्वींस की नंदिनी कश्यप और बागेश्वर एरियल की प्रेमा रावत होंगी। टीमों में बल्लेबाजों, गेंदबाजों और ऑलराउंडरों का संतुलित संयोजन तैयार किया गया है।सीएयू पदाधिकारियों ने जताई उम्मीदप्लेयर्स ड्राफ्ट पूरा होने के बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सचिव किरण वर्मा ने कहा कि ड्राफ्ट के जरिए उत्तराखंड भर की प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच मिला है। उन्होंने कहा कि यूपीएल प्रत्येक संस्करण के साथ आगे बढ़ रहा है और सीनियर व उभरते खिलाड़ियों का मेल तीसरे सीजन को खास बनाएगा।बीसीसीआई के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सीएयू के पूर्व सचिव महिम वर्मा ने कहा कि ड्राफ्ट पूरा होना यूपीएल-2026 की तैयारियों में महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनके अनुसार लीग खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी माहौल में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर देती है।यूपीएल चेयरपर्सन सुनील जोशी ने कहा कि ड्राफ्ट के बाद लीग में रोमांच की एक और परत जुड़ गई है। अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के संयोजन से तैयार टीमों से उत्तराखंड क्रिकेट की गहराई सामने आएगी।अब प्लेयर्स ड्राफ्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निगाहें मैदान पर होने वाले मुकाबलों पर टिक गई हैं। 21 सितंबर को शुरू होने वाले यूपीएल-2026 में कौन-सी टीम अपनी रणनीति और प्रदर्शन से बढ़त बनाती है, इसका फैसला मैदान पर होगा।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मिठाई की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य, देहरादून में 27 दुकानों की जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नियमों का पालन नहीं करने वाले प्रतिष्ठानों को दिए निर्देश…

6 minutes ago

पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और सैनिक परिवारों का सम्मान हमारा नैतिक दायित्व: कैबिनेट मंत्री

नौगांवखाल में सीएसडी कैंटीन का शुभारंभ, शहीद सैनिकों के परिजनों एवं गौरव सेनानियों को किया…

49 minutes ago

21st U’khand State Science & Technology Conference to be held on 25–26 Oct

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 23 Oct: Prof Durgesh Pant, Director General, UCOST, has announced…

1 hour ago

M Sridhar takes charge as Director (HR), BHEL

my uttarakhand news Bureau Haridwar, 23 Oct: On his appointment as Director on the Board…

1 hour ago

अंकिता भंडारी केस में CBI जांच के बीच एक्शन, हिरासत में अभिनेत्री उर्मिला सनावर; क्या मामला – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार; सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक टिप्पणी करने, पांच करोड़ रुपये मांगने और जान…

1 hour ago

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सर्किट हाउस में आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात…

2 hours ago