देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काफिले से जुड़ा एक मामला गुरुवार को सचिवालय परिसर में सामने आया, जब काफिले की पायलट कार समय पर स्टार्ट नहीं हो सकी। मुख्यमंत्री दोपहर करीब 12 बजे सचिवालय से रवाना होने वाले थे। जैसे ही वे अपनी गाड़ी में बैठे, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सबसे पहले पायलट कार को आगे बढ़ना था, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई।
स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने पायलट कार को धक्का लगाकर स्टार्ट कराया। इसी दौरान सचिवालय गेट के बाहर एक इंटरसेप्टर वाहन को भी धक्का देकर चालू किया जा रहा था। एक ही समय पर पुलिस के दो वाहनों को इस तरह स्टार्ट किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस की किरकिरी हुई और लोगों ने जमकर मखौल उड़ाया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय सिंह ने पायलट कार चालक दीपक सैनी को तत्काल निलंबित कर दिया है। एसएसपी के अनुसार, वीआईपी ड्यूटी में शामिल सभी वाहनों की मरम्मत पुस्तिका की जांच की गई, जिसमें वाहन तकनीकी रूप से सही पाए गए। इसके बावजूद पायलट कार का समय पर स्टार्ट न होना सवाल खड़े करता है। पूरे मामले की विस्तृत जांच सीओ ट्रैफिक को सौंपी गई है।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…