Categories: hindiUttarakhand

दोस्ती में नशा घुला तो विश्वास का हुआ कत्ल, कम स्मैक मिलने से खफा मित्र ने पीठ पर घोंपा चाकू – Uttarakhand

When intoxication mixed with friendship, trust was killed, friend stabbed on the back after getting less smackइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)ऊधम सिंह नगर :नशे से सेहत के साथ ही रिश्ते भी खराब हो रहे हैं। अरमान और समीर दोनों दोस्त थे और साथ में नशा करने के साथ ही स्मैक की व्यवस्था करने में एक-दूसरे की मदद भी करते थे। पुलिस की पड़ताल में पता चला कि एक माह पहले अरमान ने पूरे पैसे लेने के बावजूद समीर को कम मात्रा में स्मैक दी। इसी रंजिश में समीर ने अपने ही दोस्त की पीठ और सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।मृतक की मां के मुताबिक डेढ़ माह पहले भी समीर के पिता नासिर ने भी अरमान को जान से मारने की धमकी दी थी। कम स्मैक देने को लेकर अरमान से समीर रंजिश रखता था। इसी का परिणाम है कि सोमवार को वह हत्या करने की मंशा से अरमान को घर से बुलाकर ले गया।कोतवाल जगदीश सिंह ठकरियाल ने बताया कि समीर पहले अरमान को अपने घर ले गया। उसने वहां से चाकू लिया। इसके बाद वह अरमान को लेकर अपनी बाइक से हाईवे से करीब 100 मीटर की दूरी पर मंडवाखेड़ा स्थित खेत में गया। वहां दोनों ने स्मैक का नशा किया। उसके बाद अरमान जैसे ही लौटने के लिए बाइक पर बैठा, समीर ने चाकू से उसकी पीठ पर हमला कर दिया। अरमान बीच-बचाव करता, इससे पहले ही समीर ने उसे जमीन पर गिरा दिया और चाकू से सीने पर पांच से छह वार कर उसे मार डाला।घर से एक किमी दूर है घटनास्थलसमीर ने जहां हत्या को अंजाम दिया वह स्थान अरमान के घर से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। मोहल्लेवासियों के अनुसार समीर का चाल-चलन अच्छा नहीं है। आए दिन उसके किसी न किसी से झगड़े होते रहते थे। परिजनों ने उसे विदेश भी भेजना चाहना लेकिन एक वर्ष दुबई रहने के बाद वह घर वापस आ गया।ईद की खुशियां मातम में बदलींईद के दिन बहनों और परिवार के बच्चों को ईदी बांटने के बाद अरमान चैन की नींद सो रहा था। उसे इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि उसका दोस्त नींद से उठाकर मौत के मुंह में ले जाएगा। अरमान अपनी मां के साथ नई बस्ती स्थित मामी के घर में रहता था। पिता से अनबन इसका मुख्य कारण था। अरमान की एक बहन है, उसका विवाह हो चुका है। बड़े भाई का एक साल पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था। वह डेढ़ साल बाद चार महीने पहले ही सऊदी अरब से घर आया था। उसी के कंधे पर पूरे घर की जिम्मेदारी थीमां से कहा था, थोड़ी देर में आ जाऊंगासोमवार शाम जब अरमान ने फोन नहीं उठाया तो उसका दोस्त समीर उसे घर पर बुलाने आया। समीर के साथ जाने के बाद रात आठ बजे उसने अपनी मां से फोन पर बात भी की थी और कुछ देर में घर आने के लिए कह रहा था। देर रात जब अरमान घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने रात 12 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे उसकी मौत की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।समीर के घर में रात में लगा था तालामृतक की मां शकीला ने बताया कि सोमवार की रात जब अरमान का फोन बंद आने लगा तो वह समीर के घर गई, लेकिन वहां ताला लगा था। मामी नफीसा ने बताया कि ईद के दिन अरमान उसके बच्चों एवं अपनी बहन को ईदी के सौ-सौ रुपये दिए थे। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजनों को सौंप दिया गया। देर रात शव को सुपुर्दे खाक किया गया।आरोपी समीर के साथ कोई और अन्य व्यक्ति घटना में शामिल था कि नहीं इसकी जांच की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है। नशेड़ियों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। – दीपक सिंह, सीओनसों में इस कदर बढ़ा नशा कि अपनों की जान लेने में भी नहीं कांपते हाथकाशीपुर में दिनोंदिन बढ़ती नशे की प्रवृत्ति अब अपनों की ही दुश्मन बनने लगी है। नशा करने वाले के हाथ अपनों की जान लेने में जरा भी नहीं कांपते हैं। नशे की लत इस तरह हावी हुई कि किसी ने अपने बचपन के साथी तो किसी ने भाई का ही कत्ल कर दिया। काशीपुर में साल 2024 में ही इस तरह के तीन मामलों ने लोगों को झकझोर दिया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

37 seconds ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

20 minutes ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

26 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

3 hours ago