एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में मिलेगी तैनाती
स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की मुहिम लाई रंग
देहरादून। सूबे के खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को 18 औषधि निरीक्षक मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन औषधि निरीक्षकों को एक माह के भीतर विभिन्न जनपदों में तैनाती दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि खाद्य सरंक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में विभाग में लम्बे समय से औषधि निरीक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिये राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा गया था, जिसके क्रम में आयोग द्वारा भर्ती प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के उपरांत 18 औषधि निरीक्षकों की सूची विभाग को उपलब्ध कराई गई।
जिनकी नियुक्ति संबंधी आदेश सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी कर दिये गये हैं। जिसके तहत सभी चयनित अभ्यर्थियों को सभी औचारिकताओं का पूर्ण करते हुये एक माह के भीतर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के कार्यालय में योगदान देना होगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों की परस्परिक जेष्ठता राज्य लोक सेवा आयोग से प्राप्त वरिष्ठता क्रम के आधार पर संगत सेवा नियमों के तहत ही अवधारित की जायेगी। योगदान देने के उपरांत ही चयनित अभ्यर्थियों को जनपदवार कार्यक्षेत्र आवंटित किये जायेंगे। डा. रावत ने सभी चयनित औषधि निरीक्षकों को बधाई देते हुये उम्मीद जताई है कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में दवा निर्माण एवं विक्रय प्रणाली में पारदर्शिता बनाये रखने में सुधार होगा।
औषधि निरीक्षक के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची
राज्य लोक सेवा आयोग से औषधि निरीक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची में हरीश सिंह, पंकज पंत, पूजा रानी, निधि शर्मा, विनोद जगूड़ी, शुभम कोटनाला, पूजा जोशी, हार्दिक भट्ट, गौरी कुकरेती, हर्षिता, अर्चना उप्पल, निधि रतूड़ी, मौ0 ताजीम, सीमा बिष्ट चौहान, मेघा, निशा रावत, अमित कुमार आजाद और ऋषभ धामा शामिल है।
देहरादून: उत्तराखंड में मदरसों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच अब ऐसे मामले भी…
चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…
नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…
Gajendra Singh Negi | Dehradun Nearly 23 years after it created a political storm in…
देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami said that the Uttarakhand government is…