हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत काठगोदाम पुलिस और एसटीएफ कुमाऊं रेंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 1.155 किलोग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी कब्जे में लिया है।
प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम जसवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने 15 सितंबर को वाइल्डलाइफ ट्रांजिट रेस्क्यू सेंटर के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से चरस बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज चंद्र (29) पुत्र भवानी दत्त भट्ट, निवासी बामन चापड़, तहसील पाटी, चंपावत और संजय चंद्र (30) पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी अनरिया, तहसील पाटी, चंपावत के रूप में हुई है। मनोज के कब्जे से 609 ग्राम और संजय के पास से 546 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से बरामद कुल 1.155 किलोग्राम चरस के साथ तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या UK04 TB 8402 भी जब्त कर ली है। मामले में कोतवाली काठगोदाम में मु0अ0सं0 116/26, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल प्रताप गड़िया, एसटीएफ कुमाऊं रेंज के उपनिरीक्षक चंदन सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत और हेड कांस्टेबल मोहित वर्मा शामिल रहे।
Post Views: 1
Post navigation
my uttarakhand news Bureau New Delhi, 16 Sep: Garhwal Lok…
By ARUN PRATAP SINGHGarhwal Post Bureau Chamoli, 16 Sep: The 22nd edition of the India-US…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 16 Sep: Health Minister Subodh Uniyal today visited…
By Sunil Sonker Mussoorie, 15 Sep: Mussoorie is slowly adding a new identity to its…
CM to interact with 140 students with best ideas today under Mukhyamantri Yuwa Vidhyarthi Manthan…
my uttarakhand news Bureau Haridwar, 15 Sep: BHEL has been honoured with the highest national…