डोईवाला में नशा-मुक्ति अभियान, 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ली नशे के खिलाफ शपथ – पर्वतजन

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड तथा सजग इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से विगत 15 वर्षों से संचालित किए जा रहे नशा-मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को समिति के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने देहरादून के हरज्ञान चंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डोईवाला में छात्र-छात्राओं को नशे के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्प लिया और स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज निर्माण का संदेश दिया।
 
मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति के अध्यक्ष एव राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड सरकार के सदस्य एडवोकेट ललित जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के सामाजिक एवं व्यक्तिगत दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशा-मुक्त रहने की शपथ दिलाई तथा जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे समाज की गंभीर समस्या है, जो व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमताओं को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है और जीवन को अनेक प्रकार से प्रभावित करता है।

 
उन्होंने यह भी कहा कि आज नशे के स्वरूप बदल चुके हैं। नशा केवल शराब, सिगरेट या मादक पदार्थों तक सीमित नहीं है, बल्कि मोबाइल गेमिंग की लत, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग और डिजिटल मनोरंजन पर निर्भरता भी युवाओं को मानसिक रूप से कमजोर कर रही है, जिससे उनका समय, ऊर्जा और भविष्य प्रभावित हो रहा है।
 
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष ईश्वर चन्द्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश चन्द्र गुप्ता, परीक्षा प्रभारी नरेश बलूनी, कार्यालय प्रमुख संजय पांडे,  शिक्षक हिमांशु, सुरेन्द्र सिंह आदि शिक्षक एवं चौकी इंचार्ज लाल टप्पर डोईवाला विनय मित्तल सहित से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने भी नशे के दुष्प्रभावों पर अपने विचार साझा किए, नशे के कारण अपने परिवार एवं समाज में घटित घटनाओं को भी छात्र-छात्राओं ने साझा किया। कार्यक्रम के दौरान अपने विचार साझा करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

7 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

7 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

7 hours ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

7 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

8 hours ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

8 hours ago