देहरादून से शुरू हुआ नशा मुक्ति अभियान: विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प – पर्वतजन

मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति उत्तराखंड तथा सजग इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से विगत 15 वर्षों से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की इस वर्ष की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को देहरादून के राजकीय मॉडल इंटरमीडिएट कॉलेज, किशनपुर से की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्प लिया और स्वस्थ, जागरूक तथा जिम्मेदार समाज निर्माण का संदेश दिया।
मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार निवारक समिति एव सीआईएमएस ग्रुप ऑफ़ कालेज के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए नशे के सामाजिक और व्यक्तिगत दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बच्चों को नशा-मुक्त रहने की शपथ दिलाई और उन्हें जीवन में स्वस्थ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली स्कूल की हॉकी टीम के खिलाड़ियों को ड्रेस किट देकर सम्मानित किया, जिससे बच्चों में उत्साह बढ़ा।
एडवोकेट जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे समाज की गम्भीर समस्या है। यह इंसान की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक क्षमताओं को धीरे-धीरे खत्म कर देता है और जीवन को अनेक तरह से प्रभावित करता है।

उन्होंने कहा कि आज नशे के रूप बदल गए हैं। नशा सिर्फ शराब, सिगरेट या ड्रग्स तक सीमित नहीं है, बल्कि—मोबाइल गेमिंग की लत, सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, डिजिटल मनोरंजन की निर्भरता भी युवाओं को मानसिक रूप से कमजोर कर रहे हैं और उनका समय, ऊर्जा एवं भविष्य प्रभावित कर रहे हैं।
कार्यक्रम को सजग इंडिया देहरादून के जिला समन्वयक डॉ. सुशील राणा ने भी संबोधित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर एडवोकेट ललित मोहन जोशी द्वारा बताई जा रही बातों को जीवन में अपनाएँ और अपने परिवार व समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें। डॉ. राणा ने युवाओं को भरोसा दिलाया कि सजग इंडिया हमेशा उनके साथ है और सभी मिलकर एक नशा-मुक्त, स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक विशाल पंचोली, सहित सभी शिक्षक एवं 500 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Recent Posts

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

12 minutes ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

53 minutes ago

देहरादून में सीएम धामी ने किया रावण दहन, ‘लैंड जिहाद’ पर दिया कड़ा संदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…

2 hours ago

“Protecting Constitutional Values & Public Welfare will be my priorities”

Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…

2 hours ago

धामी सरकार का बड़ा फैसला; उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार नहीं, रविवार को होगी छुट्टी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…

2 hours ago

Local Communities must be prioritised in Forest Conservation: Subodh Uniyal

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…

2 hours ago