देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित ओएसिस मॉल परिसर में जोमैटो डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट और हुड़दंग करने के मामले में पुलिस ने एक सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, देर रात सूचना मिली थी कि ओएसिस मॉल परिसर में एक व्यक्ति शराब के नशे में डिलीवरी बॉय के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा है। सूचना पर जोगीवाला चौकी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह उग्र होकर मारपीट पर आमादा रहा और शांति व्यवस्था भंग करने लगा।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी महेंद्र सिंह (45 वर्ष) को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ओएसिस मॉल में ही सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। शराब के नशे में डिलीवरी को लेकर हुई कहासुनी के बाद उसने डिलीवरी बॉय से मारपीट कर दी थी।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में देर रात तक प्रदेश के सभी…
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को गांव में ही मिली…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Uttarkashi Villagers and the temple committee in Dharali have started excavation…
The weather in Uttarakhand is set to take a turn once again in the coming…
पहले चरण का अभियान सफल, वैज्ञानिक दल लौटा; हर दो घंटे में डैशबोर्ड पर पहुंचेगा…
दून क्लब के हांडी रेस्टोरेंट में मिली सड़ी-गली सब्जियां, बासी चावल और कॉकरोच-चूहों की मौजूदगी…