नैनीताल के दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला ने यह आरोप लगाया है कि उनके पति की मृत्यु सन2000 से पहले हो गई थी । पति की मृत्यु के समय महिला के पास उनके दो बच्चे 7 व 5 वर्षीय थे ।
महिला ने बताया कि उनके पति की मृत्यु के बाद दोनों बच्चों के लालन पालन के लिए उनको नौकरी की बहुत तलाश थी ।जिसके लिए वह दुग्ध संघ के अध्यक्ष के पास गई ।जहाँ मुकेश बोरा ने उनको डैली कामगार के तौर पर नौकरी दी।
बाद में उनको अपने ऑफिस में बुलाकर परमानेंट करने का लालच दिया और कुछ लोगों से मिलवाने के बहाने हल्द्वानी के एक होटल जायका में बुलाया ,वहां पहुंचने पर महिला को पता चला कि मुकेश वहां पर अकेला है वहीं पर मुकेश बोरा ने उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए ।
उसके बाद मुकेश ने एक बार फिर वीडियो और फोटो वायरल करने की बात कहकर महिला को ब्लैकमेल किया ।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि मुकेश बोरा ने उन पर मुकेश के दोस्तों के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव डाला, जिस पर महिला ने स्पष्ट तौर पर मना किया ।महिला ने बताया कि उसके बाद मुकेश बोरा के ड्राइवर ने भी उनको व्हाट्सएप चैट पर जान दे मारने की धमकी भी दी ।
Post Views: 9
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…