परिजनों की अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग
टिहरी। बौराड़ी में नगर पालिका के समीप नशे में धुत खंड विकास अधिकारी की कार ने 5 लोगों को रौंद दिया। कार की टक्कर से रीना देवी पत्नी रविन्द्र सिंह,अग्रिमा 10 वर्ष, अन्विता 7 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि 2 लोग घायल हो गए। रीना देवी अपनी बेटी व भतीजी के साथ शाम को टहल रही थी।
लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, घायल 2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 3 लोगों की मौत हो चुकी है। मिली जानकारी अनुसार खंड विकास अधिकारी डी पी चमोली शराब के नशे में धुत्त होकर तेजी से कार चला रहे थे जिस कारण यह बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। एक जिम्मेदार अधिकारी के इस तरह की हरकत से 3 लोगों की जान चली गई।
मृतक के परिजनों ने पुलिस से खंड विकास अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। मृतक महिला का पति बौराड़ी में ही व्यवसाय करता है। जबकि बच्चियों के पिता सुरेंद्र नेगी सोशल फाइनेंस में नौकरी करते हैं।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त…
To showcase the religious, spiritual, and cultural identity of the Haridwar Kumbh Mela 2027 to…
अपनों की प्रताड़ना से टूटे बुजुर्ग, न्याय की आस में पहुंचे समाधान दिवस बुजुर्गों की…
देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ों की खूबसूरती, प्रेम की गहराई और अपनों से बिछड़ने का दर्द…
घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन पौड़ी- जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के…
समाधान दिवस में अपनों की प्रताड़ना से परेशान बुजुर्गों ने लगाई न्याय की गुहार, डीएम…