देहरादून। होली के अवसर पर डॉ रमा कांत साइंटिस्ट एफआरआई शराब के नशे में अपने पड़ोसी से जा भिड़े। पड़ोसी जो कि उत्तराखंड कैडर के आईएफएस हैं और उनकी पत्नी जो कि एफआरआई में डॉक्टर हैं उनसे बदतमीजी करने लगे। शराब के नशे में धुत डॉ रमा कांत शाम 6:30 पर सड़क खोदने लगे। जिस पर दंपति ने मना किया, जिससे वह आग बबूला हो गए और बदतमीजी और गाली गलौज करने लगे।
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर डॉ रमा कांत को पंडितवाड़ी पुलिस चौकी ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचकर भी उन्होंने हंगामा किया। जिस पर डॉ रमाकांत को मेडिकल के लिए प्रेम नगर हॉस्पिटल ले जाया गया है। मेडिकल कराने के बाद डॉ रमा कांत को गढ़ी कैंट थाने आगे की कार्यवाही के लिये ले जाया गया। देर रात डॉ रमाकांत को जमानत दी गयी। एक पीएचडी साइंटिस्ट द्वारा होली के त्योहार में इस तरह शराब पीकर थाने पहुचने की खबर को लेकर एफआरआई मे चर्चा का बाज़ार गरम रहा।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…