शीर्षक: नैनीताल के लालकुआं में शराब के नशे में ट्रक चालक का कहर, कई वाहन चपेट में, बड़ा हादसा टला
नैनीताल जिले के लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे 109 पर गुरुवार रात एक तेज रफ्तार और कथित रूप से नशे में धुत ट्रक चालक ने अफरा-तफरी मचा दी। खनन सामग्री से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकरा गया, जिससे सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेल डिपो के समीप सबसे पहले ट्रक ने एक ऑटो को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद भी चालक वाहन को रोकने के बजाय आगे बढ़ता रहा। कुछ दूरी पर उसने एक स्कॉर्पियो और बरेली पंजीकरण संख्या वाली कार को भी जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन उनमें सवार लोग सुरक्षित रहे।
बताया जा रहा है कि क्षतिग्रस्त कार में सवार श्रद्धालु कैंची धाम से दर्शन कर दिल्ली और बरेली लौट रहे थे। अचानक हुई टक्कर से वे सहम गए, हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को लालकुआं बाजार से पहले फ्लाईओवर के पास रुकवाया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामले की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र लौटानी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई। उनका कहना है कि पूर्व में भी ऐसे मामलों को लेकर पुलिस को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है और हाईवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया है।
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…
By OUR STAFF REPORTER Mussoorie, 19 Oct: Reaching the hospital has become a major challenge…
By OUR STAFF REPORTER Srinagar (Garhwal), 19 Oct: Prof. Shri Prakash Singh, Vice-Chancellor of Hemvati…