Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क है इसके बावजूद पाले और घने कोहरे से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शुष्क मौसम के कारण पाला और कोहरा परेशान कर रहा है. मैदानी इलाकों में पारा गिरा है, जिससे ठंड बढ़ गई है. रुड़की का अधिकतम तापमान मसूरी और नैनीताल से भी कम रिकॉर्ड किया गया. आज मौसम विभाग ने पहाड़ों में पाले और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो 17 जनवरी को मौसम बदलने और चोटियों पर हिमपात की संभावना है.
आज कैसा रहेगा मौसम?आज पहाड़ों में पाला पड़ने और मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा. आज हरिद्वार, उधम सिंह नगर के साथ ही नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा और पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया गया है. उधम सिंह नगर- हरिद्वार में कहीं कहीं शीत दिवस की स्थिति भी बनी रहेगी. 15 जनवरी के बाद हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.
मैदानी इलाकों में घना कोहरामैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण हांड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है, जबकि पहाड़ी इलाकों में पाला पड़ने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं. ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा.
कल कैसा था मौसमदेहरादून में सोमवार सुबह के समय हल्की धुंध छाई रही, लेकिन दिन के समय धूप निकल आई, जिससे कुछ हद तक राहत मिली. सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.6 और न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा. बात करें उधम सिंह नगर की तो यहां का अधिकतम तापमान 16.8 और न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.2 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
17 जनवरी से बदल सकता है मौसमफिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है.
जानें तापमान का हालमैदानी इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. तो बात करें पहाड़ी क्षेत्रों की तो यहां पर अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से 11 डिग्री सेल्सियस तक ही सीमित रह सकता है. दिन भर ठंडी हवाएं चलती रह सकती हैं, जिससे धूप का असर कमजोर पड़ सकता है.
Roorkee News: चार बच्चों की मां का बड़ा कदम, चारों को देवर के पास छोड़…
त्योहारी सीजन में मिठाइयों की गुणवत्ता पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, छह नमूने जांच को…
197.87 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं का शिलान्यास और 34.04 करोड़ रुपये की 6 योजनाओं…
विकासनगर से ऋषिकेश तक प्राधिकरण की कार्रवाई, बिना मानचित्र स्वीकृति भूखंड काटने वालों पर सख्ती…
Weather conditions in Uttarakhand are expected to change, with light rainfall forecast in several hilly…
वर्तमान तक 546 बैलेट यूनिट, 635 कंट्रोल यूनिट और 559 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न पौड़ी-…