Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सूखी ठंड का कहर, कोहरे के साथ पाले ने बढ़ाई लोगों की मुश्किल, जानें आज का मौसम – myuttarakhandnews.com

देहरादून. उत्तराखंड में सूखी ठंड का असर बरकरार है और फिलहाल इससे राहत मिलने के आसार कम ही हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पहाड़ों और मैदानी इलाकों दोनों के लिए आने वाले दिनों में यह स्थिति और भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय खिली धूप ने अधिकतम तापमान को सामान्य से ज्यादा अधिक दर्ज कराया, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली. हालांकि रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया, जो रात में ठंड बढ़ने का संकेत है. वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में दिन के तापमान में सामान्य से एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.
30 नवंबर तक ऐसे ही सताएगी सूखी ठंडमौसम वैज्ञानिकों मुताबिक, उत्तराखंड के तमाम जिलों में सूखी ठंड पड़ने से स्वास्थ्य पर असर तो पड़ ही रहा है. इसके अलावा फसलों पर भी सही असर नही पड़ रहा है. सूखी ठंड प्रदेशभर में पड़ रही है. उनके मुताबिक, आगामी 30 नवंबर तक देहरादून में मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ़ रहेगा, जिसमें दिन में अच्छी धूप रहेगी. आने वाले दिनों में देहरादून में दिन के वक्त का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. वहीं रात के समय तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री के बीच रहेगा, जिससे सुबह और रात में ठंड जारी रहेगी. आने वाले दिनों की बात करें तो, 30 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. यानी, बारिश या बर्फबारी की उम्मीद फिलहाल नहीं है, जिसके कारण सूखी ठंड का माहौल बना रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में दिन भर मौसम शुष्क बना रहेगा, सुबह – शाम कोहरा और कुहासे से सर्दी में इजाफा हो सकता है. प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहने और कहीं- कहीं पाला पड़ने के अनुमान है.
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आज देहरादून का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है वही राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के लगभग रहने की संभावना है.
देहरादून का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियसमौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज देहरादून का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पंतनगर का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

2 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

2 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

2 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

3 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

3 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

3 hours ago