देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स में से एक, कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज ने कैच जिंजर गार्लिक पेस्ट के लिए एक नया टेलीविज़न विज्ञापन जारी किया है, जिसके साथ भारत में इस कैटेगरी की पहली स्क्वीज़ी बोतल पेश की गई है। वीएमएल इंडिया द्वारा परिकल्पित यह कैंपेन ‘स्क्वीज़ी है, ईज़ी है’ लाइन पर आधारित है और रसोई में रोज़मर्रा की सुविधा को कम्युनिकेशन के केंद्र में रखता है।अर्नब घटक चौधरी, सीनियर जनरल मैनेजर, मार्केटिंग, कैच सॉल्ट एंड स्पाइसेज, डीएस ग्रुप ने कहा, “पैकेज्ड जिंजर गार्लिक पेस्ट रसोई की सबसे तेज़ी से बढ़ती कैटेगरी में से एक है और आज के उपभोक्ता स्वाद से समझौता किए बिना सुविधा चाहते हैं। कैच हमेशा से असली स्वाद का पर्याय रहा है और हमारे जिंजर गार्लिक पेस्ट का टेक्सचर पारंपरिक घर के बने पेस्ट की तरह ही गाढ़ा और दरदरा है, जो इसे रसोई के लिए आदर्श विकल्प बनाता है। इस कैटेगरी में भारत में अपनी तरह की पहली कैच जिंजर गार्लिक स्क्वीज़ी बोतल, भारतीय खाने में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाली सामग्रियों में से एक को बेहद आसान बना देती है, और ‘स्क्वीज़ी है, ईज़ी है’ टीवीसी इसी बात को सरलता से सामने रखता है।”बबीता बरुआ, सीईओ, वीएमएल इंडिया ने कहा, वीएमएल में हमारा मानना है कि दमदार क्रिएटिव काम की शुरुआत उपभोक्ता की गहरी समझ से होती है। कैच जिंजर गार्लिक पेस्ट का स्क्वीज़ी फ़ॉर्मेट इस बात का शानदार उदाहरण है कि कैसे पैकेजिंग में एक सरल इनोवेशन रसोई की रोज़मर्रा की असली परेशानी को दूर कर देता है। हमारा ‘स्क्वीज़ी है, ईज़ी है’ कैंपेन रोज़ाना खाना पकाने की दिनचर्या से जुड़ी एक दिलचस्प और अपनी-सी लगने वाली कहानी के ज़रिए इस सहूलियत को जीवंत करता है।कैच जिंजर गार्लिक पेस्ट की स्क्वीज़ी बोतल देशभर में जनरल ट्रेड, मॉडर्न ट्रेड आउटलेट्स और सभी प्रमुख क्विक-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म्स पर उपलब्ध है, और रिटेल स्टोर्स पर पॉइंट- ऑफ़- परचेज़ विज़िबिलिटी के ज़रिए इसे बढ़ावा दिया जा रहा है।कैच जिंजर गार्लिक स्क्वीज़ी बोतल का टीवीसी खाना पकाने की उस ज़रूरी चीज़ पर रोशनी डालता है, जिसे उपभोक्ताओं ने खूब पसंद किया है और बड़े पैमाने पर अपनाया है। यह टीवीसी देशभर में टेलीविज़न, डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर चलाया जाएगा।फ़िल्म की शुरुआत एक कामकाजी महिला से होती है, जो सुबह की मीटिंग से पहले खाना बनाने के लिए अपनी रसोई में घड़ी की सुइयों से होड़ लगा रही है। वह फ़्रिज से घर पर बने अदरक-लहसुन के पेस्ट की कटोरी निकालती है, लेकिन कटोरी उसके हाथ से फिसलकर फ़र्श पर गिर जाती है और पेस्ट बिखर जाता है। इसके बाद वह काउंटर पर रखे कच्चे अदरक और लहसुन को घूरती नज़र आती है; एक बार फिर छीलने, काटने और पीसने के ख़याल भर से उसकी झुंझलाहट साफ़ झलकती है। तभी कैच जिंजर गार्लिक पेस्ट की स्क्वीज़ी बोतल सामने आती है, और उसे राहत मिलती है कि अब उसे दोबारा पेस्ट बनाने की झंझट से नहीं गुज़रना पड़ेगा और वह तय समय पर मीटिंग में शामिल हो सकेगी।
11 जनपदों के खिलाड़ी कोर्ट पर दिखाएंगे प्रतिभा और दमखम, 24 अक्टूबर तक कंडोलिया इंडोर…
देहरादून, । यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…
दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…
The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…
मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…