प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी से बढ़ने लगी ठिठुरन, माइनस में पहुंचा तापमान





देहरादून। उत्तराखंड में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। अब तो नदी और झरने भी जमने लगे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में पिछले कुछ दिन से तेजी के साथ तापमान गिर रहा है। इससे चोटियों में जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं कई स्थानों पर नाले व झरने भी जमने लगे हैं। गुरुवार को चमोली जिले के नीती गांव में काली मंदिर के पास झरने का पानी भी जम गया। चमोली से लेकर औली तक लगातार हो रही बर्फबारी से उत्तराखंड की वादियां खूबसूरत हो गई हैं।
औली में लगातार हो रही बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है। बीआरओ के कर्मचारियों ने बर्फ हटाने का काम भी शुरू कर गिया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानों में मध्यम कोहरा दुश्वारियां बढ़ा सकता है। पारे में और गिरावट आने के आसार हैं। उत्तराखंड में बीते काफी समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। हालांकि, चोटियों पर हल्के हिमपात का दौर जारी है। तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम से घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने के आसार है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

तमंचा देखने की जिद और फिर छीनाझपटी; रुद्रपुर में मेहविश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-बेटियां गिरफ्तार | Rudrapur mehwish murder mystery revealed uttarakhand police | my uttarakhand news

तमंचा देखने की जिद और फिर छीनाझपटी; रुद्रपुर में मेहविश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-बेटियां…

34 minutes ago

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

2 hours ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

2 hours ago

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

3 hours ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

4 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

13 hours ago