कांवड़ मेले के चलते हरिद्वार में 13 दिन स्कूल-कॉलेज बंद, 6 हजार जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था –

 
30 जुलाई से 11 अगस्त तक रहेगा अवकाश, ऑनलाइन होगी पढ़ाई; 10 ड्रोन, 13 पैरामिलिट्री कंपनियां और विशेष स्क्वाड रखेंगे मेले पर नजर
हरिद्वार /देहरादून,। कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार जिले में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में शैक्षणिक कार्य स्थगित रहेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि अवकाश अवधि में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थान ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ यात्रा के चरम दौर में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन और मार्ग बंद रखने की व्यवस्था लागू रहेगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं आवागमन में संभावित कठिनाइयों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी संस्थानों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। पूरे मेला क्षेत्र में छह हजार से अधिक पुलिस एवं सुरक्षा कर्मियों के साथ 13 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स की तैनात की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेले को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। एसपी सिटी को कांवड़ मेले का नोडल अधिकारी, एसपी देहात को ग्रामीण क्षेत्र तथा एसपी ट्रैफिक को यातायात प्रबंधन एवं डायवर्जन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 10 ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कंट्रोल रूम से चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। फायर सर्विस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें भी हर समय मुस्तैद रहेंगी।
विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत 40 पुलिसकर्मियों का एक विशेष स्क्वाड कांवड़ियों के वेश में मेला क्षेत्र में तैनात रहेगा, जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगा। इसके अलावा जेबकतरों और भिखारियों पर निगरानी के लिए अलग विशेष स्क्वाड बनाया गया है। गंगा घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर 19 गोताखोरों सहित जल पुलिस की पांच टीमें और एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं।
रोशनाबाद पुलिस लाइन में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) वी. मुर्गेशन की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा बलों की ब्रीफिंग की। इस दौरान मेले में उत्कृष्ट एवं सराहनीय ड्यूटी करने वाले जवानों को प्रतिदिन सम्मानित करने तथा पुलिस कर्मियों के कल्याण के लिए विशेष वेलफेयर टीम तैनात करने का भी निर्णय लिया गया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

27 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

34 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

40 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago