उत्तराखंडराजनीती
Share0
देहरादून । आज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर उत्तराखंड में बाहरी लोगों के बढ़ते दबदबे को लेकर चिंता व्यक्त की है ।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सशक्त भू कानून न होने के कारण ही बाहरी लोगों का वर्चस्व दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है जिससे आए दिन आपराधिक मामले सामने आ रहे हैं उन्होंने डोभाल चौक में हुई घटना एवं पूर्व में साहनी बिल्डर की घटना का उदाहरण देते हुए कहा की यह सब सरकार की लापरवाही एवं बाहरी लोगों शय देने के कारण ही घटित हो रहा है कि आज प्रदेश के लोग सुकून से नहीं रह पा रहे हैं और बाहरी लोगों के बढ़ते वर्चस्व के कारण आए दिन इस प्रकार की घटनाए घटित हो रही है ।
उन्होंने कहा इसके लिए पूर्ण रूप से राज्य सरकार जिम्मेवार है क्योंकि राज्य सरकार ने अभी तक सशक्त भू कानून पर विचार नहीं किया जिससे बाहरी राज्यों के अपराधिक प्रवृत्ति वाले लोग उत्तराखंड की शरण ले रहे हैं जिसके कारण इस प्रकार की घटनाएं घट रही हैं ।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करना ही जानती है इसके अतिरिक्त उसको उत्तराखंडवासियो की जान माल के नुकसान से कुछ लेना देना नहीं है उन्होंने कहा सरकार की इसी उदासीनता के कारण आज उत्तराखंड में भय का माहौल बना हुआ है और बाहरी लोग यहां आकर उत्तराखंड की शांत वादियो पर ग्रहण लगा रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जिसे बहुत शांतिप्रिय प्रदेश कहा जाता रहा है और जहां के लोग शिष्ट एवं शांति प्रिय है वहां इस प्रकार की घटनाओं का घटना कमजोर सरकार एवं सुस्त प्रशासन की कार्य प्रणाली की निशानी है ।
उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि यदि जल्दी ही सरकार द्वारा इस पर विचार नहीं किया गया तो तो उन्हें मजबूरन आंदोलन के लिए अग्रसर होना पड़ेगा जिनकी पूर्ण जिम्मेवारी सरकार की होगी ।
Share0
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…