जनपद पौड़ी गढ़वाल-पौड़ी जिले के थैलीसैंण ब्लॉक के बांकुरा गांव में भारी बारिश के चलते बादल फटने से अचानक पानी बढ़ गया व इस मलबे की चपेट में वहाँ निवास कर रहे चार नेपाली मूल के मजदूर लापता हो गये ।
दूसरी तरफ पौड़ी गढ़वाल के ही पाबौ ब्लॉक स्थित सैंजी गांव में भी बादल फटने और भूस्खलन घटना हुई, जिससे कुछ मकान छतिग्रस्त हो गये व दो महिलाओं की दबने से मौत हो गयी है।
जनपद में लगातार हो रही बारिश के कारण संचार व विधुत सेवाएं प्रभावित हुई, जिससे क्षेत्र से बाहर बहुत देर बाद घटना का पता चला व राहत और बचाव कार्य भी प्रभावित हुऐ ।घटना प्रातः काल की बतायी जा रही है ,दोपहर सूचना मिलते ही जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने घटना स्थलों का दौरा किया ।पौड़ी थलीसैंण पैठानी तरपाली सैण मार्ग भी छतिग्रस्त हो चुका है ।
पाबौ क्षेत्र के कलगाड़ी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल टूट गया ,जिलाधिकारी ने बताया कि टूटे पुल के लिए बैली ब्रिज मंगवाया जा रहा है साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री दी जा रही है।
पाबौ के बुरांसी गांव की मृतक दो महिलाये
1-आशा देवी पत्नी श्री प्रेम सिंह, उम्र -55 वर्ष।
2-विमला देवी पत्नी श्री बलवंत सिंह, उम्र -58 वर्ष
Post Views: 2
Post navigation
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शुरू हुआ पंजीकरण, विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार देहरादून। जनपद के…
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
नैनीताल: मानसून सत्र के दौरान शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने पर नैनीताल के जिलाधिकारी ललित…
मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…
देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…
मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…