उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ से दिल्ली के व्यक्ति की बची जान, जानिए पूरा मामला





देहरादून। उत्तराखंड पुल‍िस के एक कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की सूझबूझ और समझदारी से द‍िल्‍ली के एक व्‍यक्‍त‍ि की जान बच गई। उत्तराखंड के डीजीपी आईपीएस अशोक कुमार ने वीड‍ियो साझा कर कॉन्‍स्‍टेबल और होमगार्ड की जमकर तारीफ की है। डीजीपी अशोक कुमार के पोस्‍ट के मुताब‍िक, द‍िल्ली से टिहरी गढ़वाल पहुंचा एक व्‍यक्‍त‍ि कार से सफर कर रहा था। इसी दौरान उसके सीने में अचानक दर्द उठा और वह बेहोश हो गया। ड्यूटी पर तैनात कॉन्‍स्‍टेबल संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश ने जैसे ही उस व्यक्ति की हालत देखी, उसकी मदद के ल‍िए पहुंच गए। कॉन्‍स्‍टेबल संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश सीपीआर देकर व्यक्ति की जान बचा ली।
इसके बाद उपचार के ल‍िए अस्पताल भेजा। डीजीपी अशोक कुमार ने एक्‍स पर वीड‍ियो शेयर करते हुए ल‍िखा, ”टिहरी गढ़वाल में कांस्टेबल संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश की सूझबूझ से एक व्यक्ति की जान बच गई! दिल्ली से आये 45 साल का एक व्यक्ति कार से सफर कर रहा था। भद्रकाली चौकी पर अचानक सीने में दर्द होने के कारण बेहोश हो गया।
कांस्टेबल संजय कुमार व होमगार्ड सुरेश वहां पर ड्यूटी पर तैनात थे। जैसे ही उन्होंने उस व्यक्ति को बेहोश हुआ देखा, उसकी मदद को आ गए। सीपीआर देकर व्यक्ति की जान बचा ली। इसके बाद उपचार हेतु अस्पताल भेजा, जहां से स्वास्थ लाभ लेने के बाद वे गन्तव्य को प्रस्थान कर गए। बहुत शाबाशी संजय व सुरेश।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

39 minutes ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

1 hour ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago