अनियंत्रित होकर खाई में गिरा डंपर, SDRF ने रेस्क्यू कर बचाई चालक की जान – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। बेतालघाट क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक डंपर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक वाहन के अंदर फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायल चालक की जान बचाई।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात करीब 11:43 बजे जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गई कि बेतालघाट क्षेत्र में एक डंपर खाई में गिर गया है और एक व्यक्ति वाहन में फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से इंस्पेक्टर राम सिंह बोरा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
 
मौके पर पहुंचकर टीम ने अंधेरे और कठिन परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर डंपर (वाहन संख्या UK 12 CA 0585) में फंसे चालक को घायल अवस्था में बाहर निकाला। इसके बाद स्ट्रेचर और रोप की सहायता से कड़ी मशक्कत करते हुए घायल को सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया।
 
रेस्क्यू के बाद घायल को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान जगत बोहरा (45 वर्ष), पुत्र प्रताप सिंह, निवासी सोन गांव (बस गांव), बेतालघाट, जिला नैनीताल के रूप में हुई है।
 
एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों ने टीम की तत्परता और साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन की सराहना की है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण

₹135.18 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स से होगा निर्माण कार्य कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड…

21 minutes ago

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल

ऋषिकेश : : पहाड़ों में रेल पहुंचाने का सपना अब बहुत जल्द सच होने वाला…

42 minutes ago

डॉ. पवित्रा टम्टा को मिलेगा ‘शिक्षक गौरव अवार्ड’… –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )जनपद चमोली के राजकीय प्राथमिक विद्यालय टंगसा गोपेश्वर की प्रधानाध्यापिका डॉ.…

1 hour ago

ABVP का संघर्ष रंग लाया, महाविद्यालय में स्थापित हुई फ्री सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन –

 चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में…

3 hours ago

अविरल-निर्मल गंगा के लिए जनभागीदारी जरूरी : डॉ. शैलेन्द्र –

देहरादून,। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेन्द्र ने कहा कि जल संरक्षण केवल…

12 hours ago

बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज

ऋषिकेश:  श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक शनिवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप…

13 hours ago