Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर गाड़ियों में डस्टबिन-गारबेज बैग अनिवार्य, ट्रैफिक नियमों पर भी सख्ती – Uttarakhand

Dustbins and garbage bags are mandatory in vehicles for Uttarakhand Chardham Yatra, traffic rules are also strictइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान यातायात नियमों पर सख्ती बरती जाएगी। पुष्कर सिंह धामी सरकार सभी राज्यों को चारधाम यात्रा के दौरान यातायात से जुड़ी एडवाइजरी जारी करेगी। यात्रियों को ट्रक-ट्रैक्टर में भरकर लाने पर रोक लगाई जाएगी।दुपहिया वाहनों के जरिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हेलमेट, रफ्तार व सुरक्षा के सभी मानक सख्ती से लागू होंगे। इसके साथ पर्वतीय रूट पर यात्रियों को लेकर आने वाले कामर्शियल वाहनों के ड्राइवर को पर्वतीय रूट पर वाहन चलाने का अनुभव होना अनिवार्य है।यात्रा काल के दौरान ही मानसून सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में सड़क हादसों के साथ प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से भी कुछ क्षेत्र संवेदनील हो जाते हैं। राज्य में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए सरकार विशेष एहतियात बरत रही है।सचिव-परिवहन बृजेश कुमार संत ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आएंगे। उनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए हर सेक्टर में कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग यातायात के लिहाज से कई कदम उठा रहा है।चारधाम रूट पर सभी परिवहन अधिकारियों को जिम्मेदारियां तय कर दी गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय करने और यातायात नियमों का शतप्रतिशत पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही देश के अन्य राज्यों को भी एडवाइजरी भेजी जाएगी।डस्टबिन और गारबेज बैग रहेगा अनिवार्ययात्रा के दौरान स्वच्छता के लिए वाहनों में डस्टबिन और गारबेज बैग को भी अनिवार्य किया जाएगा। इससे यात्री सड़कों पर कचरा फेंकने के बजाय अपने डस्टबिन में डालेंगे। फिर इस कचरे को सरकार द्वारा बनाए गए डस्टबिन में ही डालना होगा।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

2 hours ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

3 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

3 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

5 hours ago