Categories: hindiUttarakhand

सुबह सुबह: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर, दर्दनाक हादसे में BJP नेता की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बीती रात रफ्तार का कहर देखने को मिला. शिमला बाईपास रोड सेंट ज्यूड्स चौक के पास शनिवार रात तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे कई लोगों को टक्कर मार दी. इस हादसे में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र बिष्ट की मौत हो गई. उनके साथ कई लोग भी घायल भी हुये. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार बुड्ढी गांव निवासी मुजम्मिल ने गाड़ी वसीम के वर्कशॉप में दी थी. वाहन का रिपेयर कार्य चल रहा था. शनिवार रात को वर्कशॉप में कार्य करने वाले अब्बू नाम के व्यक्ति ने वाहन की मेंटेनेंस चेक करने के लिए गाड़ी वर्कशॉप से बाहर निकाली. उसी दौरान शनिवार को जितेंद्र के दोस्त वासु का जन्मदिन था. सभी दोस्त के काटने के लिए जितेंद्र बिष्ट के कार्यालय में इकट्ठा हुए थे. उनके साथ ऋतिक,ओमी सजवान और वैभव रावत भी थे. शनिवार रात करीब 8 बजे केक काटने के बाद सभी घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आ गए. तभी ज्यूड्स चौक से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. जिसमें जितेंद्र कार के नीचे आ गए, जबकि ऋतिक भी चपेट में आ गया. घटना के बाद चालक घबराहट में वाहन को छोड़कर भाग. घटना में डीएवी पीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जितेंद्र सिंह बिष्ट की मौके पर मौत हो गई. रितिक राजपूत निवासी चंद्रबनी गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. पुलिस को सूचना मिलते ही कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची. उसी दौरान छात्र संघ के कई छात्र मौके पर पहुंच गए. सभी ने हंगामा करना शुरू कर दिया. पुलिस ने किसी तरह छात्रों को शान्त करवाया.
जितेंद्र सिंह बिष्ट एबीवीपी से साल 2018 में छात्रसंघ अध्यक्ष चुने गए थे. वर्तमान में भाजपा के महानगर महामंत्री पद पर थे.कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है. वर्कशॉप के मलिक वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. फरार चालक की तलाश की जा रही है
 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

2 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

2 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

2 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

4 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

5 hours ago