देहरादून। उत्तराखंड में आज मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’। इस दौरान रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है। राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अहम पहल की है।
‘अर्थ ऑवर’ का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को बढ़ावा देना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य सुनिश्चित करना है। यह अभियान WWF-India (वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर/वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित एक घंटे तक गैर-जरूरी बिजली उपकरण बंद कर इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इसका उद्देश्य लोगों को बिजली के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
क्या है ‘अर्थ ऑवर’?
‘अर्थ ऑवर’ एक वैश्विक अभियान है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2007 में हुई थी। आमतौर पर यह हर साल मार्च के अंतिम शनिवार को आयोजित किया जाता है। इस दौरान दुनिया भर में लोग स्वेच्छा से एक घंटे के लिए गैर-जरूरी लाइटें और उपकरण बंद रखते हैं, ताकि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
साल 2026 ‘अर्थ ऑवर’ के लिए खास माना जा रहा है, क्योंकि यह इस वैश्विक आंदोलन की 20वीं वर्षगांठ है।
जरूरत भर ही करें बिजली का उपयोग
पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण मौसम में अचानक बदलाव और अप्रत्याशित तापमान जैसी स्थितियां सामने आ रही हैं। ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि वे बिजली का उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करें और ऊर्जा संरक्षण को अपनी आदत बनाएं।
Post Views: 1
Post navigation
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…