Categories: hindiUttarakhand

चारधाम यात्रा के पहले दिन उत्तराखंड में 3 बार भूकंप:15-15 मिनट में हिली धरती, दहशत में लोग – myuttarakhandnews.com

बागेश्वर: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के पहले दिन एक घंटे के अंदर तीन बार भूकंप के झटके आए। लगातार आए झटकों से लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 10:32 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई।
इसके मात्र 14 मिनट बाद 10:46 बजे दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 2.6 रही। इसके बाद सुबह 11:31 बजे तीसरा झटका भी दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि तीनों भूकंपों का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में जमीन से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जिसके कारण झटके हल्के रहे।
भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग एहतियातन अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलकर आए। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति सामान्य हो गई। सभी तहसीलों से रिपोर्ट ले ली गई है। स्थिति पूरी तरह सामान्य है और कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में इससे पहले 5 अप्रैल (रविवार) की सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर भूकंट के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 11 बजकर 47 मिनट 08 सेकंड पर आया था। भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई थी। हालांकि तीव्रता कम होने के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली थी।
क्यों और कैसे आता है भूकंप
हमारी धरती की सतह मुख्य तौर पर 7 बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेट्स से मिलकर बनी है। ये प्लेट्स लगातार तैरती रहती हैं और कई बार आपस में टकरा जाती हैं। टकराने से कई बार प्लेट्स के कोने मुड़ जाते हैं और ज्‍यादा दबाव पड़ने पर ये प्‍लेट्स टूटने लगती हैं। ऐसे में नीचे से निकली ऊर्जा बाहर की ओर निकलने का रास्‍ता खोजती है और इस डिस्‍टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली… –

देहरादून , । ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी…

33 seconds ago

पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

पांच वर्षों से संचालित पोल्ट्री फार्म से जुड़ीं 12 महिलाएं, ग्राम उत्थान परियोजना और मनरेगा…

1 minute ago

स्टैनफोर्ड की सूची में कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह को देश में प्रथम स्थान –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के 52 शिक्षकों ने दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत…

9 minutes ago

भव्य कलश यात्रा के साथ रामलीला महोत्सव-2026 का शुभारंभ, लोक संस्कृति के रंग में रंगी द्रोणनगरी –

देहरादून। प्रभु श्रीराम की भक्ति, आस्था और उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के अद्भुत संगम…

20 minutes ago

पाइन व्यू स्कूल में ‘स्वच्छता से दिव्यता’ अभियान, बच्चों ने दिया प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश –

 देहरादून,। श्री सत्य साई संगठन, उत्तराखण्ड की ओर से पाइन व्यू स्कूल में ‘स्वच्छता से…

28 minutes ago

नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर

1 जनवरी 2026 से 8 अक्टूबर तक कुल 94 अराजक तत्वों के खिलाफ की गई…

1 hour ago