Categories: hindiUttarakhand

Earthquake In Uttarakhand: सुबह भूकंप के तीन झटकों से दहला उत्तराखंड, जाने कहां कितना नुकसान – Uttarakhand

Earthquake In Uttarakhand: Uttarakhand was shaken by three tremors of earthquake in the morning, know how much damage was causedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्‍तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज‍िले में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग डर से घरों के बाहर न‍िकल आए। बताया जा रहा है क‍ि सुबह करीब 7 बजकर 41 मिनट पर भूकंप के झटके से धरती ह‍िल गई। भूकंप की तीव्रता 2.7 मैग्नीट्यूड बताई जा रही है। वहीं भूकंप का एक और हल्का झटका 10:59 पर महसूस क‍िया गया। स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।सुबह सबसे पहले 7:41 पर महसूस हुए भूकंप के झटकेजिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त सूचना के अनुसार, जनपद उत्तरकाशी के जिला मुख्यालय एवं तहसील भटवाड़ी अंतर्गत प्रातः 7:41 बजे 2.7 की तीव्रता के झटके महसूस किए गए। जिसका केंद्र तिलोथ के पास था।दूसरे झटके का मुख्‍य केंद्र था बुग्याल का वन क्षेत्रवहीं 8:19 बजे फ‍िर 3.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसका केंद्र तहसील भटवाड़ी के दायरा बुग्याल के वन क्षेत्र में था। उक्त क्षेत्र अन्तर्गत किसी भी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है। इसके अलावा 10:59 पर भी भूकंप आया। घरों से बाहर की ओर दौड़े लोग ये भी बताया जा रहा है क‍ि ज‍िले में ये दूसरी बार है जब भूकंप के झटके से धरती ह‍िल गई। शुक्रवार को भूकंप का झटका इतना तेज था कि रोजमर्रा के कामों में लगे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से भी ग‍िरे पत्थर भूकंप के झटके के दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से भी पत्थर गिरने लगे। आपको बता दें क‍ि वरुणावत पर्वत से कई बार भूस्खलन हो चुका है। हालांक‍ि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसके साथ ही, भूकंप से हुए नुकसान की भी पड़ताल की जा रही है। इस भूकंप के झटके से वर्ष 1991 में आई विनाशकारी भूकंप की कड़वी यादें भी ताजा हो गयीं। उस दौरान रिक्टर पैमाने पर 6.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे भारी नुकसान हुआ था।वर्ष 1991 के विनाशकारी भूकंप के बाद से यहां लगातार छोटे-मोटे भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। अब तक 70 से अधिक भूकंप के छोटे झटके आ चुके हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

19 minutes ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

24 minutes ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

25 minutes ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

44 minutes ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

45 minutes ago

8 से 16 अगस्त तक जनपद नैनीताल में “विशेष स्वच्छता अभियान”

ग्रामीण, नगरीय एवं वन क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न टीमों…

1 hour ago