Categories: hindiUttarakhand

Earthquake in Uttarakhand: उत्तराखंड में भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग – Uttarakhand

Earthquake in Uttarakhand: Earthquake tremors in Uttarakhand, people in panicइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए जिससे इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकले आये। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी में था। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।जानकारी के मुताबिक भूकंप सुबह करीब 10:37 पर आया। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सभी तहसील क्षेत्रों में कहीं से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि सीमांत जनपद उत्तरकाशी भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। इससे पूर्व भी बीते जनवरी माह में जनपद में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।उत्तरकाशी जनपद में साल 1991 में भूकंप से बड़ी तबाही हुई थी। जिसमें कई लोग मरे थे। इसके साथ ही कई लोगों के मकान ध्वस्त हुए थे। इससे पूर्व जनवरी माह में यहां 9 से अधिक बार भूकंप के झटके आ चुके हैं।इसके लिए प्रशासन ने भी आम लोगों को सतर्क रहने और भूकंप से सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है। वहीं जिलाधिकारी डॉ. महेरबान बिष्ट ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों और संगठनों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए। बता दें कि शुक्रवार को नेपाल और उत्‍तर भारत के कुछ इलाकों में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

45 seconds ago

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति…

4 minutes ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

16 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

38 minutes ago

2027 चुनाव के लिए भाजपा में टिकट की होड़! एक-एक सीट पर 7 दावेदार, इन सीटों पर टेंशन – myuttarakhandnews.com

देहरादून; Uttarakhand Elections 2027: भारतीय जनता पार्टी में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए टिकट…

46 minutes ago

जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक

देहरादून:  कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित दैनिक जनसुनवाई…

59 minutes ago