देहरादून। भूकंप जैसी आपदा से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के लिए देहरादून जिला प्रशासन 15 नवंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से बड़ी मॉक ड्रिल करने जा रहा है। इसके लिए गुरुवार को सभी विभागों की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों को उनके काम और जिम्मेदारियों के बारे में समझाया गया।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य यह देखना है कि भूकंप आने पर सभी विभाग कितनी जल्दी और कितने अच्छे से राहत और बचाव का काम कर पाते हैं। इस दौरान भूकंप की काल्पनिक स्थिति बनाई जाएगी और टीमों द्वारा रेस्क्यू का वास्तविक अभ्यास किया जाएगा।
प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, अग्निशमन, PRD, DDRF, NDRF और SDRF सभी टीमें इस ड्रिल में शामिल होंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि ड्रिल के दौरान इमरजेंसी सायरन भी बजाए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि सायरन सुनकर घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल अभ्यास के लिए होगा।
इन 10 जगहों पर होगा मॉक अभ्यास:तहसील सदर क्षेत्र के 6 स्थान—• कोरोनेशन अस्पताल• महाराणा प्रताप स्टेडियम• आईएसबीटी• विद्युत उप केंद्र आराघर• जल संस्थान खंड• दिलाराम चौक और पैसिफिक मॉल क्षेत्र
अन्य स्थान—• कालसी: पाटा गांव और राइका कस्तूरबा गांधी• विकासनगर: औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई• ऋषिकेश: टीएचडीसी के पास
ड्रिल के दौरान लोगों को भूकंप के समय क्या करें और क्या न करें, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।
बैठक में एसडीएम सदर हरिगिरी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, सीएमओ डॉ. एमके शर्मा और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग

देहरादून- राजधानी देहरादून में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की कार्रवाई लगातार…

42 minutes ago

फर्जी होलोग्राम से शराब बेचने की साजिश बेनकाब, पांच गिरफ्तार –

देहरादून। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दून पुलिस ने…

2 hours ago

संपत्ति नामांतरण के 4,943 मामलों का निस्तारण, आमजन को मिली राहत –

 देहरादून। मुख्यमंत्री  धामी के निर्देश पर प्रदेश में चलाए गए विरासत एवं नामांतरण अभियान के…

2 hours ago

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने सीमांत गाँव तीजम में मॉडल सीएसपी केंद्र का भव्य उद्घाटन किया –

  देहरादून, उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत के सीमांत गाँव तीजम, धारचूला (जनपद पिथौरागढ़) में शाखा…

2 hours ago

राष्ट्रपति के उत्तराखंड दौरे पर लगा विराम… –

देहरादून। राष्ट्रपति का उत्तराखंड का प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया गया है। राष्ट्रपति को 1…

3 hours ago