चमोली में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में घबराहट,कोई नुकसान नहीं – myuttarakhandnews.com

चमोली। रविवार सुबह चमोली जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। सुबह 10 बजकर 27 मिनट पर आए इस भूकंप के दौरान लोग कुछ देर के लिए घरों से बाहर निकल आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी तरह के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 3.7 रिक्टर पैमाने पर दर्ज की गई। इसका केंद्र गोपेश्वर और ज्योतिर्मठ के बीच बताया गया है, जबकि भूकंप की गहराई करीब 500 मीटर मापी गई।
भूकंप के झटके गोपेश्वर, जोशीमठ, गैरसैंण और आसपास के कई क्षेत्रों में महसूस हुए । झटके भले हल्के रहे, लेकिन लोगों में घबराहट फैल गई ।
 
हाई सिस्मिक ज़ोन में आता है उत्तराखंड
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड भूकंप के संदर्भ से बेहद संवेदनशील क्षेत्र है। पूरा प्रदेश हिमालयी क्षेत्र में होने के कारण हाई सिस्मिक ज़ोन में आता है। इसी वजह से यहां अक्सर छोटे भूकंप रिकॉर्ड किए जाते रहते हैं।
चमोली जिले में भी पिछले एक महीने में यह दूसरी बार भूकंप महसूस किया गया है।
 
प्लेटों के टकराव से होता है भूकंप
हिमालयी क्षेत्र में इंडियन प्लेट उत्तर दिशा की ओर बढ़ रही है जबकि यूरेशियन प्लेट दक्षिण दिशा की ओर इन दोनों के लगातार दबाव और टकराव से जमीन के भीतर ऊर्जा बनती रहती है। जब यह ऊर्जा एक साथ बाहर निकलती है तो भूकंप के झटके महसूस होते हैं।
 
प्रशासन सतर्क, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
आपदा प्रबंधन टीम पूरे इलाके पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने कहा कि अभी तक कहीं से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

​नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…

3 hours ago

Minister Joshi pays tribute to Mahatma Gandhi, Lal Bahadur Shastri in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…

3 hours ago

सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं

खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…

3 hours ago

पूर्व मंत्री व भारतीय सर्व समाज महासंघ के अध्यक्ष रामकुमार वालिया के जन्मदिन पर हुआ भव्य आयोजन –

देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…

3 hours ago

U’chal Varsity ranked 62nd in India in World University Rankings 2027

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…

3 hours ago