Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड के 1400 से अधिक नेताओं पर चुनाव लड़ने पर रोक, EC का बड़ा ऐक्शन – myuttarakhandnews.com

देहरादून:  उत्तराखंड निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 1452 नेताओं पर कड़ा ऐक्शन लिया है। इन सभी पर तीन साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के अनुसार, इन नेताओं ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान खर्च का ब्योरा न दिया। बार-बार नोटिस पर भी जवाब नहीं आने पर ऐक्शन हुआ है। ये सभी नेता चमोली और बागेश्वर जिले के हैं। दरअसल, पिछले साल हुए पंचायती चुनाव में विभिन्न पदों पर 60 हजार से ज्यादा लोगों ने नामांकन कराया था। अधिकांश पदों पर निर्विरोध चुनाव हो जाने की वजह से मुख्य मुकाबला 32 हजार 580 प्रत्याशियों के बीच सिमट गया था।
नेताओं ने कई बार नोटिस का जवाब नहीं दियाराज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के अनुसार पंचायत चुनाव के बाद प्रत्याशियों से चुनाव का खर्च का ब्योरा मांगा गया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद कुल 1452 लोगों ने कोई जवाब ही नहीं दिया। आयोग के अनुसार इनमें चमोली के 826 और बागेश्वर में 630 नेता शामिल हैं।
कैबिनेट बैठक आज, कई अहम फैसले संभवदेहरादून। सचिवालय में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में उपनल, संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़ी कैबिनेट की सब कमेटी की रिपोर्ट रखी जाएगी। कार्मिक, शिक्षा, कृषि, पर्यटन, आवास विभाग से जुड़े प्रस्तावों को भी बैठक में रखा जाएगा। कई विभागों के विधानसभा के पटल पर रखे जाने वाले प्रत्यावेदनों को मंजूरी दी जा सकती है।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की दिल्ली में गुरुवार को भाजपा नेताओं से ताबड़तोड़ मुलाकातें हुईं। केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा से भी उनकी भेंट हुई। इस दौरान क्षेत्रीय विकास और सड़क परियोजनाओं से जुड़े विषयों पर विचार विमर्श हुआ। इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद अजय भट्ट, माला राज्यलक्ष्मी शाह, कल्पना सैनी से भी सीएम धामी की मुलाकात हुई।
कांग्रेस पर पूर्व सैनिकों के अपमान का आरोपदेहरादून। पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद के अध्यक्ष कर्नल अजय कोठियाल (सेनि) ने कांग्रेस पर पूर्व सैनिकों के अपमान का आरोप लगाया। गुरुवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के नाम पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में किसी पूर्व सैनिक को जगह नहीं दी गई। मंच पर केवल कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष के अलावा सभी कुर्सियों पर पार्टी नेता बैठे थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

DIT विश्वविद्यालय में विश्व वास्तुकला दिवस 2026 का आयोजन, आवास के अधिकार, पेशेवर अवसरों और वास्तुकला के भविष्य पर हुई चर्चा –

देहरादून।DIT विश्वविद्यालय, देहरादून के स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA),…

47 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

देहरादून। लोकतंत्र के महापर्व में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला…

1 hour ago

मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत मसूरी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण…

2 hours ago

सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

अनधिकृत डंपिंग साइट चिन्हित कर तत्काल प्लास्टिक कचरा निस्तारित करने के निर्देश सावधान! आप नजर…

2 hours ago

मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट

कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…

3 hours ago