उत्तराखण्ड पहुंची ईडी की टीम
ईडी की कांग्रेस नेता के ठिकानों पर छापे से मचा हड़कंप
पूर्व मंत्री के आवास समेत एक दर्जन ठिकानों के खंगाले दस्तावेज
देहरादून। कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री हरक सिंह के आवास व अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापा मारा है। हरक के अलावा एक दर्जन अन्य लोगों के ठिकानों पर भी छापे की कार्रवाई चल रही है। बुधवार को ईडी की छापे की खबर के बाद सत्ता के गलियारों में हलचल मच गई। प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत छापे की कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की टीम हरक सिंह के डिफेंस कॉलोनी आवास पर पहुंची। और आवश्यक दस्तावेज खंगाले। इसके अलावा मेडिकल कालेज व अन्य संस्थान के निदेशक व अधिकारियों से पूछताछ चल रही है।
इसके अलावा पूर्व मंत्री से जुड़े कुछ अन्य ठिकानों पर भी ईडी ने दबिश दी है। समाचार लिखे जाने तक छापे की कार्रवाई जारी थी। गौरतलब है कि बीते साल विजिलेंस की टीम ने भी छापे की कार्रवाई की थी। कार्बेट टाइगर रिज़र्व के पाखरो सफारी टाइगर घपले में पूर्व वन मंत्री हरक सिंह समेत कई अधिकारियों पर जांच एजेंसियों की निगाहें हैं। कुछ अधिकारियों पर भी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व हरक सिंह भाजपा छोड़ वापस कांग्रेस में आ गए थे। 2016 में हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिराने में हरक सिंह की विशेष भूमिका रही थी।
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Haridwar Despite crores of rupees being poured into the Namami Gange…
देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…
पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…
, देहरादून: राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…