मुनाफावसूली का असर, सोना ₹1.5 लाख के नीचे फिसला, चांदी में भी भारी गिरावट
घरेलू वायदा बाजार में गुरुवार को कीमती धातुओं पर दबाव साफ नजर आया। शुरुआती कारोबार में तेजी दिखाने के बाद सोना और चांदी दोनों ही मुनाफावसूली और अंतरराष्ट्रीय संकेतों की कमजोरी के चलते लाल निशान में चले गए।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर खबर लिखे जाने तक सोने का वायदा भाव ₹1.49 लाख के स्तर से नीचे आ गया, जबकि चांदी ₹2.52 लाख के आसपास कारोबार करती दिखी।
सोने में तेज फिसलन
MCX पर सोने का अप्रैल बेंचमार्क कॉन्ट्रैक्ट ₹1,098 की गिरावट के साथ ₹1,51,948 पर खुला। पिछला बंद भाव ₹1,53,046 था। कारोबार के दौरान बिकवाली का दबाव बढ़ा और सोना ₹3,964 टूटकर ₹1,49,082 तक आ गया।
दिन के कारोबार में सोने ने ₹1,51,948 का उच्च और ₹1,48,455 का निचला स्तर छुआ। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने सोना ₹1,80,779 के रिकॉर्ड उच्च स्तर तक पहुंच चुका था।
चांदी पर भी दबाव, चमक फीकी
चांदी के मार्च वायदा कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। यह ₹10,754 की गिरावट के साथ ₹2,58,096 पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव ₹2,68,850 रहा था।
खबर लिखे जाने तक चांदी ₹16,131 की गिरावट के साथ ₹2,52,719 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। इस दौरान इसका उच्च स्तर ₹2,58,096 और निचला स्तर ₹2,52,719 रहा। इस साल चांदी ₹4,20,048 प्रति किलो के शिखर तक पहुंच चुकी है।
वैश्विक बाजारों से भी नहीं मिला सहारा
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। कॉमेक्स पर सोना 4,986 डॉलर प्रति औंस पर खुला, लेकिन बाद में 102.90 डॉलर गिरकर 4,847.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। पिछला बंद भाव 4,950.80 डॉलर था। इस साल सोने ने 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर देखा है।
वहीं, कॉमेक्स पर चांदी 87.64 डॉलर प्रति औंस पर खुली, लेकिन कारोबार के दौरान इसमें तेज गिरावट आई और यह 10.14 डॉलर टूटकर 74.25 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। इस महीने चांदी 121.79 डॉलर प्रति औंस के उच्च स्तर पर रही है।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: The initiative to bring local products produced in…
देहरादून, मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून में नाबार्ड से…
हरिद्वार, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार उद्योगों के लिए केवल…
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत…
Kainchi Dham News: कैंची धाम जा रहे कानपुर के पर्यटकों की कार में लगी आग,…
देहरादून , हिमालय और हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हित में उल्लेखनीय योगदान…