उत्तराखंड में बारिश का असर: यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद, पर्वतीय जिलों में यलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश का असर चारधाम यात्रा मार्गों पर साफ दिखाई दे रहा है। भूस्खलन और मलबा आने से यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित हो गए हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को भी राज्य के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है और यात्रियों व स्थानीय लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी, जंगलचट्टी, बनास और बाड़िया समेत कई स्थानों पर मलबा और बोल्डर आने से अवरुद्ध हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीमें लगातार मार्ग खोलने में जुटी हुई हैं।
वहीं, गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी हेल्गूगाड़ के पास भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम और सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अगस्त तक प्रदेशभर में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है।
तापमान में बदलाव, मैदानी इलाकों में उमस
रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में रुक-रुककर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने से गर्मी और उमस का एहसास बना रहा।
 
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देहरादून में सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक 0.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। शहर का अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
प्रशासन ने लोगों और चारधाम यात्रियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 minute ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago