आठ माह की गर्भवती नीतू की रास्ते में मौत: राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने सरकार को घेरा – पर्वतजन

टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक में 24 वर्षीय गर्भवती महिला नीतू पंवार की इलाज के अभाव में रास्ते में मौत ने पूरे उत्तराखंड को स्तब्ध कर दिया है। आठ महीने की गर्भवती नीतू को बेलेश्वर अस्पताल से उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया था, लेकिन समय पर उचित उपचार न मिलने से उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इस हृदयविदारक घटना पर राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल और टिहरी जिला अध्यक्ष बिशन सिंह कंडारी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी पूरी संवेदना व्यक्त की।
नेताओं ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में गर्भवती महिलाओं की हायर सेंटर ले जाते समय मौत का यह तीसरा मामला है, जो स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर खामियों को सामने ला रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार की महत्वाकांक्षी हेली एंबुलेंस योजना जरूरतमंदों तक क्यों नहीं पहुंच पा रही है?

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने उत्तराखंड सरकार से तत्काल निम्नलिखित कदम उठाने की जोरदार मांग की है:
पहाड़ी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए हेली एंबुलेंस सेवा को तुरंत सक्रिय किया जाए
ग्रामीण एवं दूरस्थ अस्पतालों में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञों की स्थायी तैनाती सुनिश्चित हो
मातृ मृत्यु के सभी मामलों की उच्चस्तरीय जांच हो और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए
शिवप्रसाद सेमवाल और बिशन सिंह कंडारी ने एक स्वर में कहा, “मां की जान बचाना किसी भी सरकार और समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अब सिर्फ घोषणाओं का नहीं, जमीनी कार्यवाही का समय है।”
पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह शोकाकुल पंवार परिवार के साथ पूरी तरह खड़ी है और हर संभव मदद करने को तत्पर है। साथ ही, पार्टी ने प्रदेश की जनता से अपील की है कि ऐसे मामलों में एकजुट होकर सरकार पर दबाव बनाएं ताकि फिर कोई मां अपनी जान न गंवाए।
(मीडिया प्रभारी, राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी)
संपर्क: 9412056112

Sapna Rani

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

5 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

8 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

8 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

8 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

8 hours ago