चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. हत्या को अंजाम मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने दिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी के मुताबिक उत्तराखंड के चंपावत जिले में शनिवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. SP अजय गणपति ने कहा कि हत्या के सिलसिले में एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.
यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर खरक सानिया गांव में हुई. गणपति के अनुसार, सुभाष खरकवाल (40), जो जाहिर तौर पर मानसिक रूप से परेशान है. उसने अपने 80 वर्षीय पड़ोसी, अंबादत्त खरकवाल पर बहस के दौरान धारदार हथियार से हमला कर दिया. इस हमले में अंबादत्त की मौत हो गई. उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और घटना की जांच चल रही है. अग्रिम कार्रवाई जारी है.
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…