SIR पर उठे सवालों का चुनाव आयोग दे तथ्यात्मक जवाब : अभिनव थापर –

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अभिनव थापर ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर सामने आई मीडिया रिपोर्टों पर चुनाव आयोग से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि SIR से संबंधित जानकारियों ने चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता सूची की शुचिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।अभिनव थापर ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसकी निष्पक्षता में जनता का विश्वास लोकतंत्र की महत्वपूर्ण ताकत है। ऐसे में SIR से जुड़े निर्णयों और उन पर उठाई जा रही आपत्तियों का तथ्यात्मक एवं पारदर्शी जवाब जनता के सामने आना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को सड़क से लेकर सदन तक उठाया है और मताधिकार की रक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर सामने आ रही मीडिया रिपोर्टों के बाद यह विषय और महत्वपूर्ण हो गया है।थापर ने कहा कि उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यह सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है कि SIR की प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से न हटे। उन्होंने Form-7 के कथित दुरुपयोग से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच तथा मतदाता सूची में किए गए प्रत्येक बदलाव की पारदर्शी जानकारी राजनीतिक दलों और जनता को उपलब्ध कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता अपने मताधिकार को लेकर सजग है। कांग्रेस हर पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी। निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी मतदाता सूची और प्रत्येक पात्र नागरिक के वोट की सुरक्षा लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

देहरादून नगर निगम में फिर मेयर की कुर्सी पर बैठा युवक, कर्मचारियों ने पीटा; पुलिस हिरासत में – myuttarakhandnews.com

देहरादून। नगर निगम में हंगामा करने और मेयर की कुर्सी पर बैठने वाले एक युवक…

11 minutes ago

केदारताल में लापता पर्वतारोहियों की तलाश तेज, हेलिकॉप्टर से उतारी गई 10 सदस्यीय रेस्क्यू टीम – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। केदारताल क्षेत्र में लापता पर्वतारोहियों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा…

17 minutes ago

उत्तरकाशी में गौमुख-तपोवन समेत ऊंचाई वाले ट्रेक रूट बंद, नए परमिट जारी करने पर रोक – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते उत्तरकाशी जिले के चार…

23 minutes ago

उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन में लापता आठ में से दो के शव मिले, छह की तलाश जारी – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों…

31 minutes ago

18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल तस्करी मामले में एक और आरोपी फारूख अरेस्ट, अब तक 5 की हो चुकी गिरफ्तारी – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ एएनटीएफ ने 35 लाख के 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदगी मामले में एक…

37 minutes ago