चुनाव आयोग की अपील- नया वोट बनवाना हो या पता बदलना, एसआईआर से पहले निपटाएँ सारे काम

एसआईआर लागू होने के बाद सिर्फ आवेदन होंगे
देहरादून। उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होने से पहले नागरिकों को अपने वोटर कार्ड से संबंधित सभी सुधार करने का अवसर मिला है। इस अवधि में आप नया वोट बनवा सकते हैं, पुराना नाम हटवा सकते हैं या पता बदलवा सकते हैं। जैसे ही एसआईआर लागू होगा, तत्काल सुधार की प्रक्रिया रुक जाएगी और केवल आवेदन दर्ज किए जा सकेंगे, जिनका निस्तारण बाद में किया जाएगा।
चुनाव विभाग ने चेतावनी दी है कि जिन मतदाताओं के नाम दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज हैं, वे तुरंत एक स्थान से अपना नाम हटवा दें। दो जगह नाम पाए जाने पर चुनाव आयोग नोटिस जारी कर सकता है। वहीं, ऐसे लोग जिनका अब तक वोटर कार्ड नहीं बना है, वे भी एसआईआर शुरू होने से पहले आवेदन कराएं, ताकि उनकी प्रविष्टि पुनरीक्षण में शामिल हो सके।
नया वोट बनवाने के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर फॉर्म-6 उपलब्ध है। आवेदक अपनी पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि किसी मतदाता का नाम दो जगह है, तो एक स्थान से हटवाने के लिए वेबसाइट पर फॉर्म-7 का विकल्प दिया गया है। वहीं, नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है।
सभी फॉर्म्स के साथ आयोग ने विस्तृत गाइडलाइंस भी उपलब्ध कराई हैं, जिनमें मोबाइल नंबर और आधार कार्ड की आवश्यकता का उल्लेख है।
एसआईआर के दौरान प्रक्रिया:एसआईआर लागू होने के बाद केवल आवेदन जमा किए जा सकेंगे। इन आवेदनों पर कार्रवाई एसआईआर पूरा होने के बाद ही शुरू होगी। इसलिए विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि समय रहते अपने वोटर कार्ड से जुड़े सभी कार्य पूरे करा लें, ताकि वे पुनरीक्षण प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान, डीएम गौरव कुमार ने दिए सख्त निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…

6 minutes ago

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

27 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

48 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

2 hours ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago