उत्तराखंड में रविवार को भी जमा होंगे बिजली के बिल, UPCL ने जारी किया आदेश
काम की खबर: उत्तराखंड में रविवार को भी जमा होंगे बिजली के बिल, यूपीसीएल ने जारी किया आदेशऊर्जा निगम का लक्ष्य अधिक से अधिक राजस्व वसूली का है। लिहाजा, इस दिन रविवार होने के बावजूद सभी दफ्तर अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे।
उत्तराखंड में इस बार रविवार को भी बिजली दफ्तर खुले रहेंगे और उपभोक्ता अपने बिल जमा करा सकेंगे। यूपीसीएल मुख्यालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। यूपीसीएल प्रबंधन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 31 मार्च को वित्तीय वर्ष की समाप्ति हो रही है।ऊर्जा निगम का लक्ष्य अधिक से अधिक राजस्व वसूली का है। लिहाजा, इस दिन रविवार होने के बावजूद सभी दफ्तर अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। सभी अधिकारी, कर्मचारी दफ्तर समय से पहुंचेंगे। दिनभर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा कराने का मौका दिया जाएगा। हालांकि इस दिन विशेषकर राजस्व वसूली संबंधी काम ही होगा।अफसर नहीं छोड़ सकेंगे दफ्तर
यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार के मुताबिक, रविवार को काम की जिम्मेदारी को समझते हुए अफसर अपना दफ्तर न छोड़ें। निगम के राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य के लिए मेहनत से काम करें।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: Governor Lt Gen (Retd) Gurmit Singh, addressing probationers…
आंगनबाड़ी कार्यकर्ती पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां भी सम्मानित होंगी 8 अगस्त को देहरादून में…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Aug: Senior BJP leader Vivekanand Khanduri has issued a…