Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को लगा करंट, बढ़ गई हैं विद्युद दरें, नई कीमत जारी – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार को संपन्न हो गया है। इस बीच, उत्तराखंड के लोगों को बिजली का झटका लग गया है। उत्तराखंड में बिजली की कीमतों में करीब सात फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। नियामक आयोग की ओर से नई दरें जारी कर दी गई हैं। हालांकि, बीपीएल उपभोक्ता, स्नो बाउंड उपभोक्ता और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।घरेलू श्रेणी में 100 यूनिट खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट तक 30 पैसे, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा वाटर हीटर में छूट 75 रुपये प्रति 50 लीटर रखी गई है। उत्तराखंड में इससे पहले बिजली दरों में आठ से 11 फीसदी तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई थी। हालांकि, यूपीसीएल ने 23 से 27 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग की थी। नियामक आयोग ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को देखते हुए निर्णय लेने की बात कही थी।उत्तराखंड में विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2023 में टैरिफ में 9.64% की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, डोमेस्टिक और कमर्शियल दोनों ही श्रेणियां के उपभोक्ताओं से लिए जाने वाला फिक्स चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। 2023 में आयोग ने बीपीएल उपभोक्ताओं के लिए 10 पैसा प्रति यूनिट की वृद्धि की थी।घरेलू श्रेणी के लिहाज से 100 यूनिट तक एक महीने में उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं पर 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई थी। 101 से 200 यूनिट तक वाले उपभोक्ताओं को के लिए 4.60 पैसे प्रति यूनिट दर तय की गई थी। 201 से 400 यूनिट वाले उपभोक्ताओं को 6.30 पैसे का भुगतान करना तय किया गया था, जबकि 400 यूनिट से अधिक प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए 6.95 पैसा प्रति यूनिट तय किया गया था।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

1 hour ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

3 hours ago

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

6 hours ago