Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बिजली संकट, एक साथ 9 पावर हाउस ठप; पूरे राज्य में बिजली गुल! – Uttarakhand

Power crisis in Uttarakhand, 9 power houses shut down simultaneously; power cut in the entire state!इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: लगातार हुई बारिश से राज्य की नदियों में सिल्ट, गाद बढ़ गई। इस सिल्ट से हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट और बैराज को बचाने को नौ पावर हाउसों से बिजली उत्पादन बंद करना पड़ा। अचानक सीधे 646 मेगावाट बिजली उत्पादन बंद होने से पूरे राज्य में इमरजेंसी बिजली कटौती करनी पड़ी। इससे बड़े शहरों को छोड़ अधिकांश ग्रामीण, छोटे शहरों समेत उद्योगों में बिजली गुल रही।एक साथ ये पावर हाउस ठपसोमवार दोपहर नदियों में सिल्ट आने से सबसे पहले उत्तरकाशी में मनेरी भाली वन और मनेरी भाली पावर प्रोजेक्ट बंद हुए। शाम को पछवादून के सभी पावर प्रोजेक्ट को बंद करना पड़ा। एक साथ छिबरो, खोदरी, कुल्हाल, व्यासी, ढकरानी, ढालीपुर पावर हाउस के बंद होते ही पावर सप्लाई का पूरा सिस्टम ठप हो गया। इसके बाद यूएसनगर के खटीमा पावर हाउस से भी उत्पादन बंद हो गया।बिगड़ गया पूरा पावर सप्लाई सिस्टमएक साथ नौ पावर प्रोजेक्ट से बिजली उत्पादन बंद होने से पूरा पावर सप्लाई सिस्टम बिगड़ गया। ग्रिड में बिजली उपलब्ध न होने पर यूपीसीएल की ओर से नेशनल ग्रिड से भी ओवरड्रा करने का प्रयास किया गया, लेकिन यह प्रयास विफल रहा। ग्रिड में कोई दिक्कत पेश न आए, इसके लिए शाम सात बजे से राज्य में इमरजेंसी बिजली कटौती शुरू हुई। स्थिति ये रही कि राजधानी देहरादून नगर निगम क्षेत्र को छोड़ कर डोईवाला, सेलाकुईं, सहसपुर, हबर्टपुर, ऋषिकेश, श्यामपुर, रायवाला जैसे क्षेत्रों में भी बिजली कटौती करनी पड़ी। हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल के भी ग्रामीण और छोटे नगरों में बिजली कटौती सोमवार देर रात तक जारी रही। उद्योगों को भी बिजली कटौती झेलनी पड़ी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मेरी शुरुआत खुद से’ का संदेश लेकर गुजरात रवाना हुआ उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल –

 देहरादून। राष्ट्रीय एकता दिवस-2026 के अवसर पर नशा-मुक्त समाज के निर्माण और युवाओं को मादक…

13 hours ago

पांच साल में उत्तराखंड में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर 1700 के पार –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विकसित उत्तराखंड के निर्माण में प्रदेश के…

13 hours ago

दीपावली पर निर्धारित स्थलों पर ही बिकेंगे पटाखे, सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य –

 देहरादून,। दीपावली पर पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के…

13 hours ago

राज्य स्थापना दिवस पर देहरादून में होंगे भव्य आयोजन, विकास के 25 वर्षों की यात्रा पर रहेगा फोकस –

 देहरादून,  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जनपद देहरादून में विभिन्न भव्य कार्यक्रम आयोजित…

13 hours ago

19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नव नियुक्त मा0 राज्यपाल –

  देहरादून,   उत्तराखंड के नव नियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर 2026 को…

14 hours ago