Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में फिर लगेगा ‘करंट’: इतने प्रतिशत तक महंगी होगी बिजली – Uttarakhand

Uttarakhand will again get ‘current’: Electricity will become costlier by this much percentइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में बिजली के दाम फिर बढ़ेंगे। यूपीसीएल ने बोर्ड से 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास करने के बाद पिटीशन उत्तराखंड नियामक आयोग को भेज दी है। आयोग इसका अध्ययन करने के बाद इसे स्वीकार करेगा और आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।यूपीसीएल को 30 नवंबर तक अपनी पिटीशन फाइल करनी थी लेकिन यूपी के जमाने के 4300 करोड़ के हिसाब की वजह से प्रक्रिया अटक गई थी। निगम की मांग पर नियामक आयोग ने 16 दिसंबर तक और इसके बाद 26 दिसंबर तक का समय दिया था।बृहस्पतिवार को यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में बिजली दरों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर मुहर लग गई। इस आधार पर यूपीसीएल ने नियामक आयोग को अपनी पिटीशन भेज दी है। अब आयोग के विशेषज्ञ इसका अध्ययन कर रहे हैं। सभी पहलुओं को समझने के बाद आयोग इस पिटीशन को स्वीकार करेगा।इसके बाद नियामक आयोग जनसुनवाई करेगा। यहां आने वाले सुझावों के आधार पर आयोग नई विद्युत दरें तय करेगा, जो अगले साल एक अप्रैल से लागू होंगी। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि विद्युत दरों संबंधी प्रस्ताव नियामक आयोग को भेज दिया गया है।15 फीसदी से ज्यादा महंगी होगी बिजलीयूपीसीएल ने 12 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। यूजेवीएनएल ने अपना टैरिफ 2.33 से बढ़ाकर 2.83 रुपये करने और पिटकुल ने भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। तीनों निगमों का मिला दें तो कुल बढ़ोतरी 15 प्रतिशत से ऊपर जा रही है। अब नियामक आयोग को इस पर अंतिम निर्णय लेना है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

वशीकरण के नाम पर 100 से ज्यादा लोगों से ठगी! –

देहरादून। वशीकरण और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों की समस्याएं दूर करने का झांसा देकर ठगी…

23 minutes ago

सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश

अभिलेखों, शस्त्रों, सीसीटीवी प्रणाली और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच; पुलिसकर्मियों को जनसेवा और जन-पुलिस…

2 hours ago

सरस फूड फेस्टिवल बना ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का सशक्त मंच

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने की 1 करोड़ से अधिक की बिक्री, स्थानीय कलाकारों…

4 hours ago

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण, सहायता व्यवस्था की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने देहरादून स्थित सखी वन स्टॉप…

5 hours ago

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, उत्तराखंड के राज्यपाल बने ढाल सिंह बिसेन, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की जिम्मेदारी

नई दिल्ली : राष्ट्रपति ने छह राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति को मंजूरी दे…

6 hours ago