देहरादून: राजधानी देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कुछ असामाजिक तत्वों ने दफ्तर में घुसकर प्रारंभिक शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौडियाल पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया।
हमले में अजय कुमार नौडियाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत को देखते हुए आईसीयू में भर्ती किया गया है।
हमलावरों को लेकर चर्चा तेज
सूत्रों के अनुसार हमलावरों को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि हमले में शामिल कुछ लोग भाजपा विधायक उमेश शर्मा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
उल्लेखनीय है कि उमेश शर्मा रायपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से घायल अधिकारी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Post Views: 2
Post navigation
Ankita Murder Case: CBI की पूछताछ के बाद उर्मिला सनावर को अदालत ने क्यों बुलाया?…
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…