देहरादून : डोईवाला क्षेत्र में हाथी ने दो लोगों को मौत के घाट उतारा – myuttarakhandnews.com

देहरादून : डोईवाला क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों का आतंक देखने को मिला ,जौलीग्रांट जंगलात चौकी के पास जंगल मे हाथी द्वारा दो लोगों पर जानलेवा हमला किया गया ।
राजेंद्र पंवार उम्र 70 वर्ष बिजलीजौली व उनकी पत्नी सुशीला पंवार उम्र 65 वर्ष बिजलीजौली दोनों के शव जंगल मे मिले।जिससे इलाक़े में अफरातफरी मच गयी ।
सूचना अनुसार आज दोपहर लछीवाला टोल प्लाजा के पास भी हाईवे पर अचानक विशालकाय हाथी आ धमका था जिससे वाहन चालकों घबरा गये । माना जा रहा है उसी हाथी द्वारा दोनों को मार डाला गया , अन्य ग्रामीण जंगल में घास लेने गए तो उन्हें दोनों पति-पत्नी के शव पड़े मिले ।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है,गाँव वालों ने वन विभाग से सुरक्षा के उपाय करने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की ।

Post Views: 6

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks