Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में शर्मनाक मामला: फौजी ने बेटी के साथ किया रेप, पत्नी ने दर्ज कराया केस –

Shameful incident in Uttarakhand: Soldier raped his daughter, wife filed a caseइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि भारतीय सेना से रिटायर्ड फौजी ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप किया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।देहरादून के रायपुर थाने में पूर्व फौजी पर बेटी के साथ रेप का मुकदमा दर्ज किया गया है।थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी के अनुसार, एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि बेटी ने कई साल बाद यह बात बताई।बेटी ने मां से कहा कि जब वो नाबालिग थी, तब से पिता दुष्कर्म करता आ रहा था। पिता, मां के साथ भी मारपीट करता था, ऐसे में डर के कारण उसने यह बात किसी को नहीं बताई। आखिर में परेशान होकर उसने मां को अपनी आपबीती सुनाई।थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पीड़ित लड़की बालिग है। इस मामले की जांच की जा रही है। पता चला है कि आरोपी व्यक्ति भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को गांव में ही मिली…

2 hours ago

Rain and snowfall in high-altitude areas likely in Uttarakhand from October 14 to 16 | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is set to take a turn once again in the coming…

3 hours ago

वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती

पहले चरण का अभियान सफल, वैज्ञानिक दल लौटा; हर दो घंटे में डैशबोर्ड पर पहुंचेगा…

3 hours ago