उत्तराखंडजीवन शैली
Share0
Advertisement
*मुख्य वैयक्तिक अधिकारी को सेवानिवृत्त होेन पर दी भावभीनी विदाई।*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )मुख्य वैयक्तिक अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जुयाल के अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर 30 सितंबर को सेवानिवृत्त हो गए है। उनकी सेवानिवृत्त होने पर क्लेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी। श्री राजेन्द्र प्रसाद जुयाल अपनी 38 साल, 11 माह, 19 दिन की राजकीय सेवा करते हुए अधिवर्षता पूर्ण होने के कारण सेवानिवृत्त हुए। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने श्री जुयाल को पुष्पमाला पहनाकर व स्मृति चिन्हि देकर सम्मानित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि श्री जुयाल ने पूरी निष्ठा एवं सहजता से अपने कर्तव्यों का पालन किया और अपने सहकर्मियों के साथ उनका आचारण श्रेष्ठतम रहा। क्लेक्ट्रेट परिवार ने श्री जुयाल के सुखद, मंगलमय और स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, सीटीओ मामूर जहां सहित राजस्व परिवार के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक मौजूद थे। बताते चले कि मुख्य वैयक्तिक अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जुयाल ने वर्ष 2010 कुम्भ मेला हरिद्वार में विशेष कार्य, ड्यूटी निभाई। वर्ष 2014 में नन्दा राज जात यात्रा में विशेष कार्य करने पर उन्हें मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा पुरस्कृत किया गया। वर्ष 2015-16 में अर्द्व कुभ्भ मेला हरिद्वार में तैनात रहने एवं विशेष कार्य करने पर भी उन्हें मा0 मुख्य मंत्री जी द्वारा पुरस्कृत और वर्ष 2019 में मा0 मुख्य मंत्री उत्कृष्ठता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…